कौन हैं Sai Dhanishka? जिन्होंने 13 साल बड़े एक्टर विशाल से रचााई सगाई, जानि दोनों की प्रेम कहानी
Who is Sai Dhanishka? तमिल सिनेमा के जाने-माने कलाकार विशाल और साई धनशिका ने सगाई कर ली है। कपल ने 29 अगस्त, 2025 को एक प्राइवेट इवेंट में सगाई की है। यह तारीख विशाल के काफी खास है। क्योंकि इसी दिन उनका जन्मदिन भी होता है। सगाई की जानकारी खुद विशाल ने दी है। साथ ही उन्होंने खास पल की फोटोज भी शेयर की हैं।
कपल ने अपने रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट मई 2025 में की थी। तब धनशिका की आने वाली फिल्म 'योगी दा' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में दोनों ने शिरकत की थी। उस समय उन्होंने ये भी बताया था कि वे 15 साल से अधिक समय से दोस्त थे। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

विशाल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, मेरे खास जन्मदिन पर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए ब्रह्मांड के कोने-कोने से आए आप सभी प्रियजनों का बहुत-बहुत धन्यवाद। आज साई धनशिका के साथ हुई अपनी सगाई की खुशखबरी अपने परिवार (फैंस) के साथ शेयर करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं पॉजिटिव और धन्य महसूस कर रहा हूं। हमेशा की तरह आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की कामना करता हूं।
साई धनशिका ने 35 साल की हैं और वो विशाल से 13 साल छोटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 से की थी। उनकी पहली फिल्म Manathodu Mazhaikalam थी। जिसमें उन्होंने मारिया का किरदार निभाया था। साई ने अपने करियर में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है। अपने करियर में साई ने रजनीकांत के साथ भी काम किया है। उन्होंने उनकी फिल्म कबाली में साथ काम किया था। उन्हें 'पेरनमाई', 'परदेसी' और 'कबाली' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। साई ने अपने करियर में दो फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ भी जीते हैं। रिपोर्ट की माने तो वह एक प्रोफेशनली ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट भी हैं।
बता दें, विशाल का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। जिसमें वरलक्ष्मी सरथकुमार का नाम भी शामिल हैं। हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। रिपोर्ट्स की माने तो साई धनशिका और विशाल सितंबर के महीने में शादी कर सकते हैं।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications