कौन हैं करगिल शहीद की बेटी रुक्मणी? जिनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही कर्री कमाई

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में जहां ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है, वहीं उनकी सह-कलाकार रुक्मिणी वसंत भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में हैं। दमदार अभिनय के साथ-साथ उनके निजी जीवन की कुछ बातें भी हैं, जो बहुत कम लोग जानते हैं।

Who is Rukmani Vasanth

रुक्मिणी वसंत ने 'कांतारा: चैप्टर 1' में एक बेहद चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म में उन्होंने नायक और खलनायक दोनों का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रुक्मिणी की परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से सराहना मिल रही है।

बजट और कमाई में भी फिल्म ने रचा इतिहास
विकिपीडिया के अनुसार, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई 'कांतारा: चैप्टर 1' का बजट लगभग ₹125 करोड़ था। अब तक यह फिल्म दुनियाभर में ₹325 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। इससे पहले, 2022 में आई 'कांतारा' भी एक ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।

फिल्मों में सफर की शुरुआत
रुक्मिणी वसंत कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2019 में फिल्म 'बीरबल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2023 की हिट फिल्म 'सप्त सागरदाचे एलो' से बड़ी पहचान मिली। इस दो-भाग वाली फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस (कन्नड़) का अवॉर्ड भी मिला।

शहीद पिता की बेटी हैं रुक्मिणी
रुक्मिणी का जन्म 10 दिसंबर 1996 को बेंगलुरु के एक कन्नड़ परिवार में हुआ था। उनके पिता, कर्नल वसंत वेणुगोपाल, कर्नाटक के पहले व्यक्ति थे जिन्हें भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र मिला था। वे 2007 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। रुक्मिणी की मां सुभाषिनी वसंत, एक जानी-मानी भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। उन्होंने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं की मदद के लिए एक संस्था की स्थापना की है।

पढ़ाई और अभिनय की ट्रेनिंग
रुक्मिणी ने बेंगलुरु के आर्मी स्कूल और एयर फोर्स स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सेंटर फॉर लर्निंग से शिक्षा ली और फिर लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से अभिनय की प्रोफेशनल ट्रेनिंग हासिल की।

आने वाली फिल्म में यश के साथ नजर आएंगी
वर्कफ्रंट की बात करें तो रुक्मिणी अगली बार फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे साउथ सुपरस्टार यश के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, जिसे गीतू मोहनदास निर्देशित कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+