जानें कौन हैं रोहित बल जो जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं जंग, वेंटिलेटर पर हैं इतने करोड़ संपत्ति के मालिक
Rohit Bal Lifestyle and Net Worth: बॉलीवुड के फेमस फैशनल डिजाइनर रोहित बल इस समय दिल्ली-एनसीआर के मेदांता अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ाई कर रहे हैं। खबर है कि फैशन डिजाइनर रोहित बल की तबियत बहुत खराब हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित बल की हालत काफी सीरियस है और वह इस समय आईसीयू में वेटिंलेटर सपोर्ट पर हैं। आपको बता दें कि इस खबर ने उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक को चिंतित कर दिया है। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहा है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं रोहित बल, उनकी कुल संपत्ति और क्यों हुई डिजाइनर की ऐसी हालत।
कौन हैं रोहित बल
रोहित बल बॉलीवुड के जाने माने फैशन डिजाइनर हैं। रोहित बल ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कपड़े डिजाइन किए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से लेकर ईशा गुप्ता तक के लिए ट्रेंडी फैशनेबल ड्रेसेस डिजाइन की हैं। वह आज भी अपने पूर्वजों की पोशाकों को आइडल मानकर अपने डिजाइनर कपड़े बनाते हैं। रोहित मुगल फैशन को आगे बढ़ाने वाले इकलौते फैमस डिजाइनर हैं। फैशन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक उनका काफी नाम है। साथ ही उन्हें एक नए अंदाज में फैशन शो करने के लिए भी जाना जाता है।

2012 में बने थे लैक्मे ग्रैंड फिनाले डिजाइनर
श्रीनगर में जन्मे रोहित बल ने लगभग तीन दशकों तक फैशन की दुनिया पर राज किया है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में कई अवॉर्ड्स भी जीते हैं। उन्हें 2001 और 2004 में इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड और 2006 में भारतीय फैशन पुरस्कार, डिजाइनर ऑफ द ईयर चुना गया था। टाइम मैगजीन ने उन्हें भारत का फैब्रिक और फैंटेसी का मास्टर कहा था। उन्हें साल 2012 में लैक्मे ग्रैंड फिनाले डिजाइनर के रूप में सम्मानित किया गया था।
42 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक
रोहित बल का लेबल 'बैलेंस ' डिजाइनर कपड़ों को एक अलग मात्रा प्रदान करता है। ये लेबल उनकी एक बड़ी सफलता है। इसके अलावा रोहित बल ने दिल्ली में अपना पहला रेस्तरां 'वेदा' लॉन्च किया था और कॉन्डे नेस्ट ट्रैवलर ने उनके रेस्तरां को दुनिया के शीर्ष 100 रेस्तरां में शामिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फैशन डिजाइनर रोहित बल की कुल संपत्ति 42 करोड़ रुपए के आसपास है। रोहित बल ने शादी नहीं की है और वह अपना जूवन अकेले ही गुजार रहे हैं।
हालत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 62 वर्षीय फैशन डिजाइनर रोहित बल को तीन दिन पहले ही मॉडल सूरज ढालिया ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें लंबे समय से हार्ट की परेशानी है और इसी बीच वह एक दिन अचानक ही बेहोश हो गए थे। उन्हें पेसमेकर भी लगा हुआ है। उन्हें पहले दिल्ली के मूलचंद इलाके के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। बाद में हालत बिगड़ती देख उन्हें मेदांता में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
-
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ?












Click it and Unblock the Notifications