कौन है Ridhima Pandit? शुभमन गिल संग शादी की उड़ी अफवाह, ऋतिक रोशन से है खास कनेक्शन
Who Is Ridhima Pandit: रिद्धिमा पंडित टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वह टीवी सीरियल 'बहू हमारी रजनी कांत' से घर-घर फेमस हुईं थी। उनके 'रोबोट बहू' के किरदार को काफी पसंद किया गया था। लेकिन इसके बावजूद उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई।
रिद्धिमा पंडित अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा है। खबर है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है ये सारी खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं।

जब से रिद्धिमा का नाम शुभमन गिल के साथ जोड़ा गया तो हर कोई उनके बारे में सर्च कर रहा है। बता दें कि, शुभमन से पहले रिद्धिमा का नाम ऋतिक रोशन के कजिन भाई ईशान रोशन के साथ भी जुड़ चुका है। जो कि म्युजिक कंपोजर राजेश रोशन के बेटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 10 साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था।
ईशान रोशन के अलावा रिद्धिमा का नाम टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ भी जुड़ चुका है हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर कोई कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। फिलहाल रिद्धिमा 33 साल की उम्र में सिंगल हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि शादी करने से पहले अपने एग्स फ्रीज करा लिए हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह किसी भी तरह का चांस नहीं लेना चाहती हैं।
वहीं रिद्धिमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा कई रियलिटी शोज में भी काम किया था। एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी 9' में भी नजर आई थीं और सेकेंड रनर-अप रहीं। इसके अलावा वह 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' में दिखीं थीं लेकिन बहुत जल्द ही शो से बाहर हो गईं। वहीं उनकी नेटवर्थ को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications