कौन हैं Adil Khan Durrani? राखी सावंत को शादी के लिए एक महीने में किया था प्रपोज, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
Who Is Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा राखी सावंत कभी अपनी फनी हरकतें तो कभी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते थे। एक दूसरे को लंबे टाइम डेट करने के बाद पिछले साल कपल ने गुपचुप शादी की लेकिन ये एक महीने भी सही से टिक नहीं पाई। इन सब के बीच आइए आपको बताते हैं कि आखिर आदिल खान दुर्रानी हैं कौन और राखी सावंत से उनकी पहली मुलाकात कब और कहां हुई थी।
कौन है आदिल खान दुर्रानी?
आदिल खान दुर्रानी पेशे से एक बिजनेसमेन हैं। उनका जन्म 15 दिसंबर 1996 को मैसूर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। इसके अलावा वह राखी के साथ मिलकर भी कई बिजनेस में उनका हाथ बटाते हैं। राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब रितेश से ब्रेकअप हो गया तो उनकी लाइफ में आदिल खान दुर्रानी की एंट्री हुई थी।

राखी से कैसे हुई मुलाकात
ई टाइम्स को दिए गए अपने एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने बताया था कि आदिल से उनकी पहली मुलाकात मैसूर में हुई थी। आदिल के भाई शैले राखी के बिजनेस पार्टनर हैं और उन्होंने ही आदिल से मुलाकात कराई थी। जिसके बाद आदिल ने राखी का उनसे नंबर और फिर दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ।
राखी को आदिल ने किया था प्रपोज
राखी ने यह भी बताया था कि, रितेश से हुए ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं और उस हालत से आदिल ने राखी को निकाला है। बातचीत के एक महीने बाद ही आदिल ने राखी को प्रपोज कर दिया था। राखी ने कहा कि, 'आदिल ने मुझे कहा था कि वह मुझे बहुत प्यार करते हैं और फिर मुझे भी उनसे प्यार हो गया।' बता दें कि, राखी सावंत आदिल से 6 साल बड़ी हैं।
जेल से रिहा हुए आदिल
राखी सावंत अक्सर आदिल खान दुर्रानी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। लेकिन शादी के एक महीने बाद दोनों के बीच कड़वाहट आ गई। राखी सावंत ने आदिल खान पर धोखेबाजी समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से उन्हें 6 महीने जेल की सजा काटनी पड़ी। खैर अब 21 अगस्त को आदिल जेल से बाहर आ गए हैं और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी सावंत पर जमकर हमला बोला। वहीं राखी भी पीछे नहीं हटीं और वह एक बार फिर आदिल पर गंभीर आरोप लगाती नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications