कौन है Raj Nidimoru? जिनके प्यार में पड़ी सामंथा रुथ प्रभु, अब तक नहीं हुआ तलाक
Who Is Raj Nidimoru: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक्स पति नागा चैतन्य ने पिछले साल शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली। इसके बाद अब सामंथा के फैंस चाहते हैं कि वह भी जल्द अपना घर बसा लें। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस को दूसरी बार प्यार हो गया। उनका नाम फिल्म निर्माता राज निदिमोरु से जोड़ा जा रहा है।
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड पिकलबॉल लीग मैच की फोटोज शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस निर्माता राज निदिमोरु का हाथ थामे नजर आईं। तस्वीरों में दोनों की ट्विनिंग देखने लायक है। फोटोज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फिर से कयासबाजी शुरू हो गई कि सामंथा और राज निदिमोरु एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

कौन हैं राज निदिमोरु
आपको बता दें कि, राज निदिमोरु को वेब सीरीज 'द फैमिली मैन', 'फर्जी', 'सिटाडेल: हनी बनी' और 'गन्स एंड गुलाब्स' के लिए जाना जाता है। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह पहले से शादीशुदा हैं। लेकिन फिलहाल उनके बीच कुछ ठीक नहीं है, और उनकी पत्नी ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है।
ऐसे में राज निदिमोरु के साथ सामंथा रुथ प्रभु का लगातार नाम जोड़ा रहा है। जहां कुछ फैंस इस रिश्ते से खुश हैं तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने तो सामंथा को फिल्म निर्माता के घर तोड़ने का भी टैग दे दिया। वहीं कुछ ने कहा कि राज और सामंथा के बीच कुछ भी नहीं है वह केवल दोस्त हैं, क्योंकि राज का अब तक तलाक नहीं हुआ है। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
बता दें कि, सामंथा रुथ प्रभु की साल 2017 में साउथ एक्टर नागा चैतन्य से शादी हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन ये शादी 4 साल ही टिक पाई और 2021 में कपल का तलाक हो गया। हालांकि दोनों के तलाक की असल वजह क्या थी, इसकी जानकारी नहीं है। सामंथा से तलाक के बाद अब नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी कर ली। पिछले साल 2024 में कपल ने सात फेरे लिए थे।
ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu को फिर हुआ प्यार? मिस्ट्री मैन संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! ऐसे खुला एक्ट्रेस का राज












Click it and Unblock the Notifications