Samantha Ruth Prabhu को फिर हुआ प्यार? मिस्ट्री मैन संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! ऐसे खुला एक्ट्रेस का राज
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का जब से नागा चैतन्य से तलाक हुआ है, फैंस चाहते हैं कि अब वह भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाएं। इस बीच अफवाहें हैं कि वह सिटाडेल: हनी बनी के निर्देशक राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं।
बता दें कि, सामंथा ने हाल ही में एक पिकलबॉल टूर्नामेंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह राज निदिमोरू के साथ नजर आईं। उन्होंने इस खास मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की, लेकिन एक खास तस्वीर में वह राज का हाथ थामे हुए दिख रही हैं, जिससे इन डेटिंग अफवाहों को और हवा मिली।

1 फरवरी को, सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्ल्ड पिकलबॉल लीग मैच की कई तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेत्री अपनी पिकलबॉल टीम, चेन्नई सुपर चैंप्स की मालिक हैं। पहली तस्वीर में वह राज के साथ चलती हुई नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में राज उन्हें देख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में वह अपनी पूरी टीम के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन सबसे जिस तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींचा वह उसमें राज का हाथ भी पकड़े हुए दिखीं। जिसे देखकर उनके फैंस ने अंदाजा लगाया कि क्या सामंथा ने राज के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: क्या Samantha Ruth Prabhu फिर से बनेंगी दुल्हन? एक्ट्रेस ने दूसरी शादी को लेकर किया खुलासा
ये तस्वीरें रेडिट पेज 'BollyBlindsNGossip' पर भी वायरल हो गईं, जहां लिखा गया, "मुझे लगता है कि सामंथा ने अब इसे ऑफिशियल कर दिया है। अच्छा है, अगर वे दोनों खुश हैं!" जबकि सामंथा और राज के डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं, दोनों में से किसी ने भी इसे स्वीकार या नकारा नहीं किया है।
कौन हैं राज निदिमोरू?
राज निदिमोरू, जो राज और डीके के नाम से मशहूर फिल्म निर्देशक जोड़ी के सदस्य हैं। उन्हें 'द फैमिली मैन', 'फर्जी', 'सिटाडेल: हनी बनी' और 'गन्स एंड गुलाब्स' जैसी चर्चित सीरीज के लिए जाने जाते हैं। सामंथा ने 'द फैमिली मैन 2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' में अपने अभिनय से काफी सराहना बटोरी है, और अब वह राज और डीके के साथ 'रक्त ब्रह्मांड' पर काम कर रही हैं।
वहीं सामंथा रुथ प्रभु की पर्सन लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने 2017 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नागा चैतन्य से शादी की थी। लेकिन महज चार साल बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। पिछले साल नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी कर ली और वह अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरों पर मचा बवाल, फोटो देख भड़के फैंस, 30 यूजर्स के खिलाफ होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications