Dhurandhar Chaudhry Aslam Wife: 'धुरंधर' के चौधरी की बीवी कौन? मौसी की बेटी से जबरन निकाह-दिल में Sanjay Dutt!
Dhurandhar Chaudhry Aslam Wife Love Story : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। यह फिल्म पाकिस्तानी अपराध सिंडिकेट्स और आतंकवाद के खिलाफ जंग पर आधारित है, जिसमें संजय दत्त ने असल जिंदगी के पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है। लेकिन फिल्म के ट्रेलर और रिलीज के बीच एक आवाज तेज हुई है-चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम खान की।
एक साधारण गृहिणी से लेकर साहस की मिसाल तक, नौरीन की जिंदगी चौधरी असलम की तरह ही कुर्बानियों और प्यार की अनकही दास्तान है। आज हम पूरी तरह से इसकी पड़ताल करते हैं:- नौरीन कौन हैं, निकाह की अनोखी कहानी क्या है...

Who Is Naureen Aslam Khan: कौन है नौरीन असलम खान? एक मजबूत स्त्री की पहचान
नौरीन असलम खान, इन्हें कभी-कभी नोरीन या नूरिन भी कहा जाता है, पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली हैं। वे चौधरी असलम (असली नाम मुहम्मद असलम खान) की बीवी हैं, जो 1963 में मंसहरा जिले के एक गांव में पैदा हुए था। चौधरी असलम 1980 के दशक में सिंध पुलिस में शामिल हुए और कराची के ल्यारी (Karachi Lyari) इलाके में अपराधियों, गैंगस्टर्स और तालिबान जैसे आतंकवादियों के खिलाफ अपनी साहसिक कार्रवाइयों के लिए मशहूर हुए।

2011 में तालिबान के हमले से बचने के बाद भी 2014 में एक बम धमाके में चौधरी असलम की मौत हुई। नौरीन, एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहां वे एक गृहिणी के रूप में जीवन बिता रही थीं। लेकिन शौहर के इंतकाल के बाद वे कई सामाजिक आयोजनों और इंटरव्यू में नजर आईं, जहां उन्होंने चौधरी की जिंदा रखा। नौरीन की जिंदगी आज भी चौधरी की यादों से भरी है। वे कहती हैं, 'अगर जिंदगी करोड़ों बार मिले, तो भी मैं खुदा से यही मांगूंगी-एक चौधरी असलम जैसा शौहर।'
Chaudhry Aslam Naureen Aslam Khan Love Story: जबरन निकाह से इश्क तक
नौरीन और चौधरी असलम की शादी एक अरेंज्ड मैरिज थी, लेकिन इसमें प्यार एकतरफा था। एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में नौरीन ने खुलासा किया कि चौधरी उनके मौसेरे भाई थे। शुरुआत में नौरीन को उनसे कोई आकर्षण नहीं था-बल्कि वे पुलिसवालों से ही नफरत करती थीं, क्योंकि यह नौकरी खतरे से भरी लगती थी। लेकिन चौधरी को नौरीन से पहली नजर में प्यार हो गया। परिवार ने दबाव डाला, खासकर नौरीन की मां ने। छह महीने तक नौरीन ने विरोध किया-हाथापाई तक हुई। आखिरकार, मां ने इमोशनल ब्लैकमेल किया:- 'अगर तुम मर जाओ, तो तुम्हारी लाश भी चौधरी को सौंप दूंगी, क्योंकि मैंने वचन दे दिया है।' नौरीन ने मां के पैरों में गिरकर माफी मांगी और निकाह के लिए हामी भर ली।
नौरीन कहती हैं, 'मां ने सही कहा था-तकदीर से तकदीर मिली।' चौधरी ने उन्हें हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी, ताकि खतरे के समय वे खुद को बचा सकें। जब नौरीन ने मजाक में कहा, 'क्या तुम मुझे फूलन देवी बनाना चाहते हो?' तो चौधरी ने हंसते हुए जवाब दिया, 'नहीं, चौधरी की चौधरानी बनाना है।' एक बार अस्पताल में ड्रिप पर रहते हुए चौधरी अचानक आए और फोन पर कुछ सुनकर चेहरा बदल गया। उन्होंने नौरीन को तुरंत बाहर निकाला-बाद में पता चला कि वे ट्रेस हो चुके थे और तीन मिनट बाद ही बम ब्लास्ट हो गया।

Why Pathan To Choudhary Tag Change: 'चौधरी' टैग की क्या कहानी?
'चौधरी' टैग की कहानी भी दिलचस्प है। असलम पठान थे, लेकिन उनकी मजबूत कद-कद और बाजुओं की ताकत देखकर लोग 'चौधरी' कहने लगे। नौरीन के कहने पर ही उन्होंने यह नाम अपनाया। नौरीन मजाक करतीं, 'चौधरी बनना सीने की ताकत से होता है, लेकिन परिवार को सारी उम्र कुर्बानी देनी पड़ती है।' निकाह के बाद जीवन ऑपरेशन, तनाव और अनिश्चितताओं से भरा था-20-20 दिन घर न आना आम था।
नौरीन के दिल में संजय दत्त?
नौरीन बताती हैं कि वो संजय दत्त को पसंद करती थीं। एक बार उन्होंने संजय दत्त की फोटो बेडरूम में लगाई, तो चौधरी ने फाड़ दी। नौरीन ने कहा, 'तुम्हें पसंद नहीं आया?' चौधरी बोले, 'तुम्हें मैं पसंद नहीं?' नौरीन ने हंसते हुए जवाब दिया, 'वो तो एक्टर है, पाकिस्तान का हीरो कौन? चौधरी असलम!'हालांकि, 1990 के दशक में 'खलनायक' फिल्म देखने के बाद चौधरी भी संजय का दीवाना हो गया।
फिल्म 'धुरंधर' (डायरेक्टर: Aditya Dhar) में संजय दत्त (Sanjay Dutt) का रोल चौधरी असलम से इंस्पायर्ड है। फिल्म रणवीर सिंह (Ranveer Singh- एक अंडरकवर एजेंट के रूप में), अक्षय खन्ना (Rehman Dacoit), आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी है। यह ल्यारी गैंग वॉर और जियोपॉलिटिकल कनेक्शन पर बनी है, जो रिलीज के पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। लेकिन चौधरी ने मौत से पहले नौरीन से कहा था, 'मेरे ऊपर फिल्में बनेंगी।'
फिल्म पर नौरीन की आपत्तियां: विवाद का केंद्र
ट्रेलर रिलीज के बाद नौरीन ने आपत्ति जताई। एक डायलॉग में चौधरी के किरदार को 'शैतान और जिन्न का बच्चा' कहा गया, जो उन्हें धार्मिक रूप से अपमानजनक लगा। उन्होंने कहा, 'हम मुसलमान हैं। यह असलम के साथ-साथ उनकी मां का भी अपमान है, जो एक सादगीपूर्ण और ईमानदार औरत थीं।'
अगर आपने फिल्म देखी है, तो सोचिए-क्या यह सिर्फ एक्शन है, या असल जिंदगी की एक गहरी दास्तान?
ये भी पढ़ें- 'Dhurandhar' के रहमान डकैत की हत्या कराने वाले रियल SSP Chaudhry Aslam Khan की कैसे हुई मौत? खौफनाक है कहानी
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications