'कैटरीना की निजी तस्वीरों से छेड़छाड़ और दिल में शादी की ख्वाहिश', जानिए कौन है धमकी देने वाला यूपी का मनविंदर

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स एक्ट्रेस का जबरा फैन है। लेकिन बावजूद इसके, ये आरोपी एक्ट्रेस को जान से मारना चाहता था।

मुंबई, 25 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके हसबैंड विक्की कौशल उस वक्त मुश्किल में आ गए, जब एक्ट्रेस को एक सिरफिरे ने जान के मारने की धमकी दे डाली। ये खबर सुनते ही फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई। ये शख्स एक्ट्रेस का पीछा पिछले कुछ महीनों से कर रहा था। इतना ही नहीं, ये विक्की और कैटरीना को सोशल मीडिया पर भी परेशान कर रहा था। हालांकि, कपल को जान से मारने की धमकी देने वाले इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कैटरीना को धमकी देने वाला ये शख्स एक्ट्रेस का ही फैन है। ऐसे में तमाम तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आइये जानते हैं कैटरीना-विक्की को जान से मारने की धमकी देने वाले इस आरोपी के बारे में...

विक्की-कैट को मिली धमकी

विक्की-कैट को मिली धमकी

फैंस अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक देखने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कैटरीना कैफ का ही फैन उनकी जान का दुश्मन उस वक्त बन गया, जब उसने एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी दे डाली। खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

एक्ट्रेस का फैन है शख्स

एक्ट्रेस का फैन है शख्स

बताते चलें कि एक्ट्रेस को धमकी देने वाले इस शख्स का नाम मनविंदर सिंह है। ये एक स्ट्रगलिंग एक्टर है और कैटरीना कैफ का फैन भी है। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि अगर ये फैन है, तो जान से मारने की धमकी देने का क्या कारण हो सकता है?

एक्ट्रेस के साथ थे ये ख्वाब

एक्ट्रेस के साथ थे ये ख्वाब

दरअसल, कैटरीना कैफ का फैन मनविंदर एक्ट्रेस से ब्याह रचाने के ख्वाब देख रहा था। ये शख्स पिछले कुछ महीनों से एक्ट्रेस को स्टॉक कर रहा था। फिर इसने कैटरीना को सोशल मीडिया पर परेशान करना शुरू कर दिया।

करता था भद्दे कमेंट्स

कैटरीना के लिए शख्स की दीवानगी कुछ इस कदर बढ़ गई थी कि मनिंदर एक्ट्रेस की तस्वीरों के साथ खुद की फोटोज एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।

कैटरीना को कर रहा था स्टॉक

कैटरीना को कर रहा था स्टॉक

बताते चलें कि एक यूजर कैटरीना कैफ को काफी समय से फॉलो कर रहा था और एक्ट्रेस के पोस्ट पर अश्लील कमेंट्स भी कर रहा था। इस शख्स ने ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की
धमकी दी, जिसके बाद कपल ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी को धर दबोचा

आरोपी को धर दबोचा

इसके बाद पलिस ने शख्स के खिलाफ कई धाराओं पर मामला दर्ज किया। पुलिस हरकत में आई और आरोपी को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम मनविंदर सिंह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+