आखिर सानिया मिर्जा के दिल में बसा है कौन? टेनिस प्लेयर ने सरेआम इन 7 मर्दों का लिया नाम
Sania Mirza: भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। जब से उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लिया है तब से सोशल मीडिया यूजर्स उनकी दूसरी शादी करवाने पर तुले हुए हैं।
सानिया मिर्जा को दूसरी शादी करने का सुझाव
ऐसे में सानिया मिर्जा का नाम कई फेमस हस्तियों के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सानिया मिर्जा को दूसरी शादी करने के लिए कई तरह के सुझाव भी देते रहते हैं। लोग सानिया मिर्जा को शादी के लिए कई लोगों का नाम भी बताते रहते हैं।

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ जुड़ा नाम
कुछ लोग सानिया मिर्जा को बॉलीवुड के एलिजेबल बैचेलर सलमान खान के साथ शादी करने का आइडिया देते हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ जोड़ते नजर आते हैं। लोगों की मानें तो ये दोनों ही लोग मुसलमान हैं और ऐसे में सानिया मिर्जा को कोई परेशानी नहीं होगी।
सानिया मिर्जा के पर्सनल जिंदगी के राज
आपको बता दें कि कुछ समय पहले सानिया मिर्जा फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर कई तरह के खुलासे किए थे। सानिया मिर्जा नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मेहमान बनकर पहुंची थीं।
अक्षय कुमार के लिए सानिया ने कही थी ऐसी बात
शो के होस्ट कपिल शर्मा से बॉलीवुड में उनकी बायोपिक की संभावना के बारे में बात करते हुए सानिया मिर्जा ने दमदार जवाब दिया था। जब कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि क्या वह शाहरुख खान की बायोपिक में काम करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया था- अगर शाहरुख जी फिल्म करते हैं, तो मैं खुद ही किरदार निभा सकती हूं। लेकिन अगर अक्षय कुमार इसमें हैं, तो मैं उनके साथ जरूर काम करूंगी।
सलमान खान की हीरोइन बनना चाहती थीं सानिया मिर्जा
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा का नाम कई बार बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ जुड़ चुका है। करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह सलमान खान की फिल्म की हीरोइन बनना चाहती हैं क्योंकि उन्हें सलमान खान से प्यार है। वो सलमान खान को खूब पसंद करती हैं।
सलमान खान के लुक पर फिदा थीं सानिया
सानिया मिर्जा ने शो में कहा था कि सलमान खान इस बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे डैशिंग हीरो हैं।उन्होंने जमकर सलमान खान की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि वह सलमान खान की दमदार एक्टिंग के साथ साथ उनके हैंडसम लुक पर भी मरती हैं। ऐसे में उन्हें सलमान खान की हीरोइन बनना है।
शाहिद कपूर के साथ जुड़ा था नाम
जानकारी के अनुसार सानिया मिर्जा का नाम एक समय पर बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा जाता था। खबर थी कि सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर का रिलेशनशिप
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि सानिया मिर्जा और शाहिद कपूर रिलेशनशिप में थे। लेकिन शाहिद कपूर के बुरे बर्ताव के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था। कहा जाता है कि सानिया ने खुद शाहिद कपूर से रिश्ता खत्म किया था क्योंकि एक्टर के पजेसिव नेचर से परेशान हो गई थीं।
रणबीर कपूर की दुल्हन बनना चाहती थीं सानिया
वहीं उस शो में जब सानिया मिर्जा से ये पूछा गया कि अगर उन्होंने शोएब मलिक से शादी नहीं की होती तो वह किसकी पत्नी बनना पसंद करतीं तो इस पर सानिया ने तुरंत ही रणबीर कपूर का नाम लिया था। सानिया मिर्जा ने कहा था कि वह कपूर खानदार की बहू बनना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सानिया ने कहा था कि वह रणबीर कपूर पर फिदा थीं। रणबीर कपूर उनके क्रश थे और वह उनसे शादी करना चाहती थीं।
सानिया मिर्जा ने 2010 में की थी शादी
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। फिलहाल सानिया बेटे इजहान मलिक की मां हैं। सानिया मिर्जा ने साल 2009 में अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ सगाई की थी लेकिन 6 महीने के अंदर ही उनकी सगाई टूट गई थी।












Click it and Unblock the Notifications