कौन हैं Deep Sidhu की गर्लफ्रेंड Reena Rai, आखिरी सफर में भी थीं साथ, पंजाबी कहते थे 'हिट जोड़ी'
चंडीगढ़। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू नहीं रहे। हरियाणा के सोनीपत में एक हादसे में उनकी जान चली गई। हादसे के वक्त कार में उनकी गर्लफ्रेंड रीना राय भी मौजूद थी। कहा जा रहा है कि, दीप सिद्धू कार में सवार होकर रीना राय संग दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे, तभी अचानक केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई और हादसा हो गया। इस हादसे से कुछ समय पहले ही दीप और रीना ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया था और इंस्टाग्राम पर साथ में तस्वीरें शेयर की थीं। दीप सिद्धू तो नहीं रहे, लेकिन बहुत लोग अब रीना राय के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बारे में यहां जानते हैं आइए...
Recommended Video

पंजाबी एक्ट्रेस हैं रीना राय
दीप सिद्धू मॉडल थे और फिल्मों में एक्टिंग की। उसी तरह रीना राय भी पंजाबी एक्ट्रेस हैं। वह ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया। वर्ष 2014 में रीना ने मिस साउथ एशिया का खिताब जीता। साल 2018 में उन्होंने दीप सिद्धू की पंजाबी फिल्म 'रंग दे पंजाब' में काम किया। बताया जाता है कि, यही वो फिल्म थी, जिससे रीना को पहचान मिली। उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा।

इंस्टाग्राम पर खासा क्रेज
रीना राय के बारे में कहा जा रहा है कि, वे दीप सिद्धू से शादी करने वाली थीं। उन्हें दीप की मंगेतर बताया जा रहा था। वैसे उन्हें शोबिज की दुनिया में आए ज्यादा वक्त नहीं हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर वे खासी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी खूबसूरती की चर्चा और दीप संग उनका रिलेशन सुर्खियों में रहा।

पंजाब की हिट जोड़ी
इंस्टाग्राम पर रीना राय के लिए अब उनके फैंस दुआ कर रहे हैं। बता दें कि, रीना की अपने बॉयफ्रेंड दीप के साथ एक और फिल्म आने वाली थी।इस फिल्म का नाम है देसी। मगर..बदकिस्मती है कि इस फिल्म को देखने के लिए अब दीप इस दुनिया में नहीं रहे।

खुलकर किया था प्यार का इजहार
कहा जाता है कि, दीप सिद्धू भी रीना से बेइंतहा प्यार करते थे। 1 मई 2021 को उन्होंने रीना के लिए एक रोमांटिक और दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा था। रीना के लिए उन्होंने खुलकर अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था और मुश्किल वक्त में उनका साथ देने के लिए उन्हें शुक्रिया भी किया था।

हर मुश्किल वक्त में दिया साथ
रीना और दीप सिद्धू की जोड़ी पंजाबियों के बीच एक हिट जोड़ी मानी जाती थी। दीप के भाई का कहना है कि, वे किसी साजिश का शिकार हुए हैं। कार में दीप सिद्धू अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी अदाकारा रीना राय (Reena Rai) के साथ थे। लोग कह रहे हैं कि, रीना ने आखिरी समय तक दीप का साथ दिया। वह भी हादसे में चोटिल हुई हैं।

पिपली टोल प्लाजा के पास हुई घटना
बताया गया है कि, दीप सिद्धू अपनी गर्लफ्रेंड रीना राय संग गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे, तभी अचानक केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास उनकी कार ट्रक से टकराई। इससे दीप की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पंजाब में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और सवाल उठ रहा है कि दीप सिद्धू की हादसे में मौत हुई है या फिर साजिश के तहत हत्या। इस पर जांच होगी।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications