Stree 2: आखिर कौन है स्त्री 2 की रियल 'स्त्री'? घूंघट में दिखी चुड़ैल असल में है बेहद खूबसूरत
Who Is Bhumi Rajgor In Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। महज एक हफ्ते में ही फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है और जल्द ही ये 300 करोड़ के क्लब में शामिल होगी।
फिल्म स्त्री 2 रिलीज होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जहां सरकटे को लेकर हो रही है। जिसके आतंक की वजह से कहानी में काफी सारे ट्विस्ट देखने को मिले। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को देखने के बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि घूंघट में दिखी चुड़ैल असल में कौन है और ये दिखती कैसी है।

आपको बता दें कि, फिल्म स्त्री 2 में स्त्री का किरदार एक्ट्रेस भूमि राजगौर ने निभाया है। फिल्म में उनका असली चेहरा नहीं दिखाया है। लोगों को स्त्री बनकर डराने वाली भूमि राजगौर असल में बेहद खूबसूरत हैं। उनकी तस्वीरें देख फैंस भी हैरान रह जाएंगे। इतना ही नहीं स्टाइल के मामले में भी वह कई एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ती हैं।
भूमि राजगौर अहमदाबाद की रहने वाली हैं। वह मुख्य रूप से गुजराती सिनेमा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत गुजराती फिल्मों से की थी। भूमि एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के अलावा डांसर भी हैं। वहीं उनके इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो कई सारी फोटोज और वीडियो पोस्ट की हैं। जिसमें अलग-अलग स्टाइल में एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर की हैं। हालांकि फिल्म स्त्री 2 के लिए उन्होंने कितनी फीस चार्ज की इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आपको बता दें कि, भूमि राजगौर ने कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कियारा आडवाणी की बहन का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। फिलहाल स्त्री 2 के रिलीज होने के बाद भूमि सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, इसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने अहम भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें: Stree 2: बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' ने किया विस्फोट, धुंआधार कमाई कर 400 करोड़ के क्लब में हुई शामिल












Click it and Unblock the Notifications