Anmol Chaudhary के शॉकिंग स्टंट्स देखकर रुक जाती हैं सांसें, विद्युत जामवाल भी हैं जबरा फैन
मुंबई, 12 जनवरी: बॉलीवुड में कुछ ही ऐसे चुनिंदा एक्टर्स हैं, जो अपने स्टंट्स खुद करते हैं। उसी लिस्ट में सबसे ऊपर विद्युत जामवाल का नाम आता है। विद्युत फिल्मों के अलावा असलियत में भी स्टंट्स करने में माहिर हैं, जिसमें कोई दोराय नहीं है। एक तरफ जहां लाखों लोग उनके हैरतअंगेज करतबों को देखकर दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं, लेकिन दूसरी तरफ खुद सुपर स्टंट स्टार भी किसी के शॉकिंग स्टंट्स देखकर हैरान है।

विद्युत जामवाल ने पोस्ट की Video
दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जो करीब 59 सेकंड की है, जिसमें एक युवा शख्स ऐसे-ऐसे स्टंट्स कर रहा है, जो कभी किसी ने ना सोचे होंगे और ना ही देखें होंगे। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही स्टंट करने वाले जवान के नाम का भी विद्युत ने खुलासा किया है। एक्टर ने कैप्शन में जय हिंद लिखते हुए उस जवान को टैग किया है।

विद्युत जामवाल हुए जवान का फैन
विद्युत जामवाल के इस वीडियो क्लिप को पोस्ट करने के बाद हर तरफ इस जवान की चर्चाएं तेज हो गई। उनकी वीडियो को देशभर में खूब प्यार मिल रहा है। इंटरनेट पर यह क्लिप वायरल हो चुकी है। जवान के कमाल के स्टंट्स देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है। यहां तक की विद्युत जामवाल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन भी बिना कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।

अनमोल चौधरी के शॉकिंग स्टंट्स
सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आए जवान का नाम अनमोल चौधरी है। वीडियो में अनमोल चौधरी सेना की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह एक बांस को डेढ़ा झुकाकर उस पर गजब का बैलेंस बनाते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं पानी से भरी बॉल्टी पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। एक के ऊपर रखी कई कुर्सियों के ढेर पर चढ़ते दिखाई दे हैं, जो काफी हैरान करने वाले स्टंट्स हैं।

इंडियन आर्मी सोल्जर हैं अनमोल चौधरी
हालांकि अनमोल चौधरी के बारे में ज्यादा जानकारी नही मिल पाई है। लेकिन उन्होंने कई खतरनाक स्टंट्स के वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर रखे हैं। उन्होंने अपने इंस्टा बायो में इंडियन आर्मी सोल्जर लिख रखा है। इंस्टा पर उनके 42 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वही उनके स्टंट वीडियोज पर हजारों लाइक और लाखों में व्यूज हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications