कौन हैं एपी ढिल्लों, जिनको लॉरेंस बिश्नोई ने बनाया निशाना? ऐसे हुई म्यूजिक के सफर की शुरुआत

Firing Outside AP Dhillon's Canada House: अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों...पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा हैं। एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के गाने आज दुनियाभर में मशहूर हैं। ढिल्लों ने पंजाब में ही नहीं, बल्कि विदेशों में अभी अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है।

वहीं, अब एपी ढिल्लों (AP Dhillon) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। खबर है कि उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। यह फायरिंग कनाडा के वैनकूवर में सिंगर के घर पर गई है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदार ने ली है।

AP Dhillon

इस हमले के बाद एपी ढिल्लों एकाएक सुर्खियों में आ गए है और सब उनके बारे में जानना चाहते है। तो चलिए आज हम आपकों AP Dhillon के शुरूआती सफर के बारे में बताते हैं....

एपी ढिल्लों कौन हैं (ap dhillon kon hai)
एपी ढिल्लों, जिनका पूरा नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों है का जन्म 10 जनवरी, 1993 को पंजाब के गुरदासपुर जिले को छोटे से गांव मुलियानपुर के एक सिख परिवार में हुआ था। एपी ढिल्लों ने पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध बाबा कुमा सिंह जी इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

एपी ढिल्लों ने ब्रिटिश कोलंबिया के कैमोसन कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया और तब से कनाडा में बस गए हैं। पढ़ाई के दौरान ही उनको म्यूजिक में दिलचस्पी होने लगी थी। हालांकि, उनको यह नहीं मालूम था कि वह म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने पैर कैसे जमाएं।

कनाडा में जॉब भी की
इसी बीच, एपी ढिल्लों ने कनाडा के विक्टोरिया में 'बेस्ट गाय' नाम की एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में जॉब शुरू कर दी। यह जॉब सेल्स एसोसिएट की थी लेकिन, एपी ढिल्लों अपनी इस नौकरी से कुछ खास संतुष्ट नहीं थे। हालांति, एपी ढिल्लों ने कुछ सालों तक यह नौकरी की। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला लिया।

साल 2019 में शुरू हुआ एपी ढिल्लों का म्यूजिक का सफर
एपी ढिल्लों की संगीत यात्रा की शुरुआत बहुत ही साधारण तरीके से हुई। साल 2019 में एपी ढिल्लों के करियर की शुरुआत पंजाबी ट्रैक 'फरार' और 'टॉप बॉय' रिलीज के साथ हुई। एपी ढिल्लों के गानों को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला। एपी ढिल्लों ने पंजाबी लिरिक्स और वेस्टर्न म्यूजिक के साथ एक ऐसा एक्सपेरिमेंट किया, जिसे बहुत लोगों ने सराहा।

2020 तक नहीं मिली थी लोकप्रियता
साल 2020 के शुरुआत तक एपी ढिल्लों के कई गाने रिलीज हो चुके थे। लेकिन अभी तक एपी ढिल्लों को वो लोकप्रियता नहीं मिली थी, जिसका उन्हें इंतजार था। इसी बीच, उनकी मुलाकात पंजाबी सिंगर गुरिंदर गिल (Gurinder Gill) और गीतकार शिंदा काहलों (Shinda Kahlon) से हुई। इसके बाद एपी ढिल्लों ने अपनी जिंदगी के अब तक के सबसे हिट सॉन्ग दिए।

'ब्राउन मुंडे' सॉन्ग ने मचाया तहलका

दरअसल,शिंदा काहलों ने एपी ढिल्लों के लिए 'ब्राउन मुंडे' गाना लिखा। जिसके बाद एपी ढिल्लों और गुरिंदर गिल की आवाज में 'ब्राउन मुंडे' (Brown Munde) गाने ने हर तरफ तहलका मचा दिया। भारत, पाकिस्तान समेत दुनियाभर के देशों में इस गाने की धूम थी। 'ब्राउन मुंडे' गाने के हिट होने के बाद एपी ढिल्लों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बैक टू बैक गाने रिलीज किए और लोगों ने उनकी आवाज और म्यूजिक को खूब पसंद भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+