कौन हैं Walker Blanco? जिस पर अनन्या पांडे का आया दिल, अनंत-राधिका की शादी में बढ़ी नजदीकियां
Who Is Walker Blanco: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज यानी 30 अक्टूबर को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के रिश्ते का खुलासा हो गया। अनन्या पांडे के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि की।
वॉकर ब्लैंको ने अनन्या पांडे के बर्थडे उनकी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लेकिन फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा। वॉकर ने अनन्या फोटो शेयर कर लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो। बहुत ज्यादा ही स्पेशल हो आप। आई लव यू एनी।'

वॉकर का ये पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं और क्या करते हैं। जानकारी के मुताबिक, वॉकर एक विदेशी हैं, और वो पूर्व मॉडल भी रह चुके हैं। वॉकर अमेरिका के रहने वाले हैं। फिलहाल ब्लैंको अंबानी की एक प्रॉपर्टी के लिए काम करते हैं। अनन्या के साथ भी ब्लैंको को लोगों ने पहली बार अनंत अंबानी की वेडिंग सेरेमनी के दौरान ही देखा था।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन में अनन्या पांडे और वॉकर को एकसाथ देखा गया था। दोनों की साथ में फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कहा जाता है कि इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर अनन्या और वॉकर एक दूसरे के करीब आ गए।
वहीं अगर वॉकर ब्लैंको का इंस्टाग्राम देखें तो न्हें वाइल्ड लाइफ पसंद है। वह अक्सर समंदर के किनारे या फिर जानवरों के साथ फोटोज पोस्ट करते हुए नजर आते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 16.6K लोग फॉलो करते हैं। इसमें अनन्या पांडे के अलावा कई बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल हैं।
बता दें कि, इससे पहले अनन्या पांडे का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लगभग दो साल से रिलेशनशिप में थे। कपल को कई बार वेकेशन और बॉलीवुड पार्टीज में साथ देखा गया। लेकिन इस साल की शुरुआत में खबर आई कि दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications