कौन है अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट? हर महीने छापती है इतना पैसा, नेटवर्थ जानकर लगेगा झटका

Radhika Merchant Net Worth: देश के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। ये कार्यक्रम 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगा। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर अंबानी परिवार की होने वाली राधिका मर्चेंट कौन हैं और वह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

कौन हैं राधिका मर्चेंट?
बता दें कि, राधिका मर्चंट जाने-माने बिजनेसमेन और एन्कोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। जो कि देश के करोड़पतियों की लिस्ट में शुमार हैं। राधिका खुद इस कंपनी को संभालती हैं और डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क से अपनी ग्रेजुएशन की है इसके अलावा वह डांस की भी शौकीन हैं।

Radhika Merchant

राधिका मर्चेंट की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधिका मर्चेंट की कुल संपत्ति 8-10 करोड़ के बीच में बताई गई है। वहीं उनके पिता वीरेन मर्चेंट के पास करीब 755 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जो कि देश के सबसे अमीर बिजनेसमेन में से एक हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं राधिका मर्चेंट
बता दें कि, राधिका मर्चेंट का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था। उन्होंने अपनी ज्यादा पढ़ाई विदेश से की है। न्यू योर्क यूनिवर्सिटी से उन्होंने राजनीति और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई इकोले मोंडियल वर्ल्ड से पढ़ाई पूरी की। फिलहाल राधिका अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं।

राधिका और अनंत अंबानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी पिछले साल 2023 में ही सगाई हो चुकी है। अब जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। लेकिन शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। जो कि गुजरात के जामगनर में हो रहे हैं। फिलहाल पूरा अंबानी परिवार जोर-शोर से तैयारियां कर रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+