आखिर कौन हैं Ananya Pandey के होने वाले जीजा Ivor McCray? विदेश में है बड़ा कारोबार

अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। चलिए जानते हैं कि, अनन्या पांडे के होने वाले जीजू आखिर कौन हैं?

Alanna Pandey Ivor McCray Wedding: इन दिनों बी-टाउन में अनन्या पांडे की कजन सिस्टर अलाना पांडे अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आज यानी 16 मार्च को अलाना पांडे अपने ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे से शादी करने वाली हैं। शादी से पहले फंक्शन की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं अनन्या पांडे के होने वाले जीजा की इवोर मैकक्रे आखिर कौन हैं?

कौन हैं एडवर्ड इवोर मैकक्रे?

कौन हैं एडवर्ड इवोर मैकक्रे?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अन्नया पांडे के होने वाले जीजू और अलाना के होने वाले पति एडवर्ड इवोर मैकक्रे पेशे से एक अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर और फोटोग्राफर हैं। बता दें कि, इवोर यूएसए में माउंट वर्नोन के रहने वाले हैं और उनका जन्म 26 नवंबर को हुआ था।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में बनाया करियर

बता दें कि, इवोर मैकक्रे ने असिस्टेंट टूर मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में अपना करियर बनाया। वहीं उनकी एजुकेशन बैकग्राउंड की बात करें तो वह एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से एरोनॉटिकल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट हैं। फिलहाल इवोर अपनी प्रोडक्शन कंपनी किल शॉट मोशन पिक्चर्स के सीईओ हैं।

अलाना से कब हुई थी पहली मुलाकात?

वहीं अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों की पहली बार मुलाकात साल 2019 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच एक दूसरे के करीब और 5 नवंबर 2019 को एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद कई समय तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। इसके बाद साल 2021 में एक पोस्ट के जरिए अलाना ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया और बताया कि जल्द ही दोनों सगाई करने वाले हैं।

साल 2021 में अलाना ने किया था रिलेशनशिप का खुलासा

अलाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ उनको किस करते हुए एक फोटो शेयर की थी। ये तस्वीर समुद्र किनारे की है। इस दौरान इवोर जमीन पर बैठे हैं और अलाना को लिप किस करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में सगाई की जानकारी देने के बाद अब ये कपल पूरे हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने वाला है।

शादी के बंधन में बंधेगी कपल

शादी के बंधन में बंधेगी कपल

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अलाना पांडे सभी भारतीय रीति-रिवाजों के मुताबिक इवोर से शादी कर रहे हैं। अलाना के प्री-वेडिंग फंक्शन की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करेंगे। आज यानी 16 मार्च को यह कपल हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+