कौन हैं Manoj Muntashir? आदिपुरुष के छपरी डायलॉग लिखने पर हुए ट्रोल, नाम ने पलटी थी लेखक की किस्मत

प्रभास और कृति की फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने के बाद से विवादों में है। फिल्म के डायलॉग्स लिखने वाले मनोज मुंतशिर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं।

Who Is Manoj Muntashir: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर देशभर में बवाल मचा है। फिल्म में दिखाए गए वीएफएक्स के अलावा छपरी डायलॉग की वजह से मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई जा रही है। एक सीन में रावण का राक्षस कहता है, 'तेरी बुआ का बगीचा है कि हवा खाने चला आया'। इसके अलावा हनुमान जी के मुंह से 'कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की और जलेगी भी तेरे बाप की' सुनकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

कौन है मनोज मुंतशिर?
16 जून 2023 को फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट से ज्यादा डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर इस वक्त ज्यादा चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर मनोज मुंतशिर कौन हैं और उन्हें बॉलीवुड में सफलता कैसे मिली?

Manoj Muntashir

मनोज का ये है असली नाम
मनोज मुंतशिर का जन्म 27 फरवरी, 1976 को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज गांव में हुआ था। उनके पिता किसान हैं और मैं टीचर हैं। मनोज मुंतशिर का असली नाम मनोज शुक्ला है। उन्होंने अपनी पढ़ाई वहीं से की और ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पूरी की।

बचपन से था कविता लिखने का शौंक
मनोज मुंतशिर को बचपन से ही ना सिर्फ कविता पढ़ने का बल्कि लिखने का भी शौंक था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, सबसे पहले नौकरी इलाहाबाद के एक रेडियो स्टेशन में की थी। जिसके लिए मनोज को केवल 135 रुपये मिला करते थे। इसके बाद वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चले गए।

बॉलीवुड में कैसे मिला पहला ब्रेक?
मनोज ने अपने करियर के शुरूआती दिनों में कई तरह के उतार चढ़ाव देखे। उन्होंने अमिताभ बच्चन के चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए गाना लिखा था जिसे काफी पसंद किया गया। हालांकि उनके करियर सबसे पहला ब्रेक साल 2014 में मिला था। मनोज ने श्रेया घोषाल के गजल एल्बम हमनशीन के लिए गाने लिखे थे।

मनोज मुंतशिर के फेमस गाने
इसके बाद मनोज मुंतशिर को एक के बाद एक नए गाने लिखने का मौका मिला। जिसमें क विलेन, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, जीनियस जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं. उन्होंने 'लुट गए', 'कैसे हुआ', 'वजह तुम हो', 'मेरा प्यार एक तरफा', 'कहानी हो जाएंगे', 'मेरी मां के बराबर कोई नहीं', 'एक चिड़िया', 'कबीरा', 'मेरे घर राम आए हैं', 'तेरी मिट्टी में मिल जाऊं' जैसी कई सुपरहिट गाने शामिल हैं। आज भी इन गानों को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

चर्चा में हैं मनोज मुंतशिर
बता दें कि, मनोज मुंतशिर को आदिपुरुष के गाने लिखने पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन पर हिंदूओं का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मनोज ने ऐलान किया है कि फिल्म के कुछ डायलॉग्स को बदल दिया जाएगा। लेकिन इन सबके बावजूद लोगों का गुस्सा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। देशभर में अब इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+