कौन थीं निशी सिंह, कई फिल्मों-टीवी शो में कर चुकी थीं काम, 4 सालों से थीं पैरालाइज्ड

जानें कौन थीं निशी सिंह, कई फिल्मों-टीवी शो में कर चुकी थीं काम, 4 सालों से थीं पैरालाइज्ड

नई दिल्ली, 19 सितंबर: टीवी की फेमस एक्ट्रेस निशी सिंह भादली का 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे निधन हो गया। वह पिछले चार सालों से पैरालाइज्ड (लकवा) थीं। वह 50 साल की थीं। पिछले 2 सालों में निशी सिंह को 2 बार पैरालाइज्ड का स्ट्रोक आया था। निसी सिंह टीवी इंडस्ट्री का कुछ सालों पहले तक जाना-माना नाम थीं, निशी सिंह ने इश्कबाज और कबूल है जैसे फेमस सीरियलों से टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थीं उन्होंने कमल हसन के साथ फिल्मों में भी काम किया था। आइए जानें कौन थीं निशी सिंह भादली?

कौन थीं निशी सिंह भादली

कौन थीं निशी सिंह भादली

निशी सिंह एक टीवी एक्ट्रेस थीं, हालांकि बीमारी की वजह से वह पिछले कुछ सालों से काम नहीं कर रही थीं। निशी सिंह को आमतौर पर टीवी शो इश्कबाज और कबूल है, के रोल के लिए जानी जाती हैं। निशी सिंह दिल्ली की रहने वाली थीं। निशी ने दिल्ली के बाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की हुई थीं। निशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था।

जानिए निशी सिंह के परिवार के बारे में?

जानिए निशी सिंह के परिवार के बारे में?

निशी के पति संजय सिंह भादली एक अभिनेता और लेखक हैं। निशी और संजय सिंह के दो बच्चे हैं, एक 18 साल की बेटी है और एक 21 साल का बेटा। निशी का बेटा दिल्ली में अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई करता है। वहीं बेटी मुंबई में निशी के साथ रहती थीं। निशी की हालत की वजह से बेटी को पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी।

8 सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं निशी सिंह

8 सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं निशी सिंह

निशी सिंह का 16 सितंबर को जन्मदिन था। जिसके बाद निशी की हालत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। निशी सिंह इंडस्ट्री में 8 साल एक्टिव थीं। निशा का पहला शो दर्पण ग्रूप का कगार की आग थी। ये शो लखनऊ गंगा विकास निगम के लिए किया गया था। इस शो के निर्देशक राकेश दत्त, दिनेश खन्ना थे। इसी शो निशी की जर्नी शुरू हुई थी।

निशी को मिलने लगा ब्रेक

निशी को मिलने लगा ब्रेक

इस शो के बाद निशी सिंह को कई शो मिले। निशी को इसके बाद दीपा मेहता की मॉनसून वेडिंग में ब्रेक मिला, इस फिल्म में निशी सिंह ने डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। इसके बाद निशी मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं। निशी को इसके बाद धीरे-धीरे काम मिलने लगा और उन्होंने अपनी एक कंपनी खोली, जिसका नाम ब्राइट फेस टू फेस था। ये एक कास्टिंग कंपनी थी। इस कंपनी के तहत निशी सिंह ने द मेमसाब, वॉटर जैसी फिल्मों की कास्टिंग की।

निशी कमल हसन के फिल्म में भी कर चुकी थीं काम

निशी कमल हसन के फिल्म में भी कर चुकी थीं काम

निशी सिंह ने फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की कास्टिंग के लिए भी लवलीन टंडन को समर्थन किया था। फिल्म में जितने भी छोटे बच्चे हैं, उनकी कास्टिंग निशी ने ही की थी। निशी सिंह ने कमल हासन की फिल्म हे राम में भी अभियन किया था। निशी टीवी शो इश्कबाज, हिटलर दीदी, कबूल है, जैसे शो में अहम किरदार निभा चुकी हैं। निशी तेनाली रामा दीदी के नुस्खे जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी थीं।

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना ने निशी सिंह को इलाज के लिए दिए थे पैसे

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना ने निशी सिंह को इलाज के लिए दिए थे पैसे

निशी सिंह के टीवी के बाकी कलाकारों से अच्छे संबंध थे। जब उनके परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत थी तो टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना ने निशी को इलाज के लिए 50 हजार रुपये दी थी। निशी और सुरभि चांदना इश्कबाज में एक साथ थीं। निशी सिंह 2020 से गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित थीं। इस साल मई में उन्हें गंभीर दौरा पड़ा था। उनका परिवार भी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी।

पति ने बताया कैसे बिगड़ी निशी सिंह की हालत

पति ने बताया कैसे बिगड़ी निशी सिंह की हालत

ईटाइम्स से बात करते हुए निशी सिंह की पति संजय सिंह ने कहा, '3 फरवरी (पहले स्ट्रोक के एक साल बाद) निशी सिंह को दूसरा स्ट्रोक आया था। लेकिन उसके बाद उसमें ठीक होने के लक्षण दिखे रहे थे। इसी बीच मई 2022 में उसे एक और पैरालाइज्ड स्ट्रोक आया था। जिससे उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। पिछले कुछ हफ्तों में, गले में गंभीर संक्रमण के कारण उसे खाना मुश्किल हो गया। उसने ठोस खाना बंद कर दिया और हम उसे केवल तरल पदार्थ ही खिला सके। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हमने उसका 50वां जन्मदिन मनाया। परसों (16 सितंबर) से एक दिन पहले। हालांकि वह बात नहीं कर सकती थी, लेकिन वह बहुत खुश लग रही थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+