कौन हैं ये छोटे कद के अब्दू रोजिक? भारत में हैं तगड़ी फैन फॉलोइंग, सलमान खान से है खास कनेक्शन

मुंबई में एक इवेंट में सलमान खान ने अब्दू रोजिक को सीजन का पहला कंटेस्टेंट घोषित किया। लेकिन आप में से कुछ ही लोग इनके बारे में जानते होंगे। आइए आपको बताते हैं कि आखिर अब्दू रोजिक कौन है?

मुंबई, 28 सितंबर: टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस का 16वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस सीजन को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जारी है। शो के होस्ट सलमान खान जैसे-जैसे कंटेस्टेंट्स की लिस्ट से पर्दा उठा रहे हैं वैसे-वैसे फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि अब इस सीजन में कौन से नए चेहरे दिखाई देने वाले हैं। अब मेकर्स ने शो में 18 कंटेस्टेंट की एंट्री को कंफर्म कर दिया है। जिसमें से उन्होंने एक चेहरे पर मुहर लगा दी है जिसका नाम है अब्दू रोजिक। आइए जानते हैं कि अब्दू रोजिक कौन हैं और ये कहां के रहने वाले हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss 16: कौन हैं Abdu Rozik?, जो हैं शो के पहले कंटेस्टेंट | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    कौन हैं अब्दू रोजिक?

    कौन हैं अब्दू रोजिक?

    बिग बॉस 16 के शुरू होने में बस कुछ ही दिनों का इंतजार करना होगा। ऐसे में अब एक कंटेस्टेंट के चेहरे से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है। जी हां 27 सितंबर को हुए 'बिग बॉस 16' के लॉन्च इवेंट में होस्ट सलमान खान ने शो के पहले कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक से मिलवाया। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। अब इस कंटेस्टेंट के सामने आने के बाद सभी फैंस ये जानना चाहते हैं कि इतने छोटे कद के अब्दू रोजिक आखिर कौन हैं और इनकी कितनी उम्र है? चलिए इनके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

    अब्दू रोजिक की कितनी है उम्र?

    बहुत से फैंस को ये लग रहा है कि इतने छोटे कद वाले अब्दू रोजिक ने बिग बॉस में कैसे हिस्सा ले लिया जबकि वह ज्यादा उम्र के नहीं हैं। लेकिन ऐसा नहीं है अब्दू रोजिक की उम्र 19 साल की है। जी हां आप में कुछ ये जानकर हैरान हो जाएंगे। वह भारत नहीं तजाकिस्तान के रहने वाले हैं।

    इस वजह से नहीं बढ़ पाई लंबाई

    अब्दू रोजिक पेशे से एक सिंगर हैं और इस दुनिया के सबसे छोटे सिंगर में उन्होंने रिकॉर्ड दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, अब्दू रोजिक को बचपन में ही सूखा रोग जैसी बीमारी हो गई थी। लेकिन माता-पिता के पास उस वक्त ज्यादा पैसे नहीं थे जिसकी वजह से वह अब्दू रोजिक का समय रहते इलाज नहीं करा पाए। यही वजह है कि उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाया और उनका कद वहीं रूक गया।

    कम उम्र में शुरू किया था सिंगिंग करियर

    अब्दू रोजिक ने अपने करियर की शुरूआत बेहद छोटी उम्र से शुरू कर दी थी। उन्होंने 6 साल की उम्र से अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। उन्हें सिंगिंग की किसी से भी ट्रेनिंग नहीं मिली लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की और तजाकिस्तान के कई गाने गाए जो कि हिट रहे।

    सलमान खान से है खास कनेक्शन

    आपको बता दें कि अब्दू रोजिक का बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन रहा है। उन्हें पॉपुलैरिटी तब मिलनी शुरू हुई जब उन्होंने मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का गाना 'एन्ना सोणा' गाया था। बाद में उन्होंने एक इवेंट के दौरान 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना गाया था। जिससे उन्होंने सलमान खान का दिल जीत लिया। सलमान इतने इंप्रेस हो गए थे कि उन्होंने अब्दू को भारत इनवाइट किया था। बस यही से उनका बॉलीवुड से खास कनेक्शन जुड़ने लगा।

    सलमान खान की फिल्म में मिली एंट्री

    अब्दू रोजिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा उनका अपना एक यूट्यूब चैनल है। अब अब्दू रोजिक बिग बॉस 16 में नजर आने वाले हैं। जिसकी अनाउंसमेंट 27 सितंबर की शाम को हो चुकी है। इसके अलावा वह जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी दिखाई देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+