कौन हैं ऐश्वर्य ठाकरे? जिनकी डेब्यू फिल्म ने रिलीज से पहले ही मचाया हंगामा, बाल ठाकरे से है कैसा कनेक्शन?
Aaishvary Thackeray: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'निशांची' इस सय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई है। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं ऐश्वर्य ठाकरे
आपको बता दें कि अनुराग कश्यप की इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे लीड हीरो के तौर पर नजर आएंगे। इसी फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है ऐश्वर्य ठाकरे कौन हैं। कैसे उन्हें अनुराग कश्यप की इस फिल्म में चांस मिला।

कौन हैं ऐश्वर्य ठाकरे?
-जानकारी के अनुसार ऐश्वर्य ठाकरे महाराष्ट्र के सियासी घराने से हैं। वह शिवसेवा के फाउंडर बाल ठाकरे के पोते और जयदेव ठाकरे के बेटे हैं। उनकी मां स्मिता ठाकरे मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। ऐश्वर्य ने अपनी स्कूली पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की है।
-ऐश्वर्य ठाकरे को बचपन से ही डांस का काफी शौक रहा है। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी अटेनटिव रहते हैं।
बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं एक्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले 5 साल तक एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है। इससे पहले वह इस ग्लैमर वर्ल्ड में कैमरे के पीछे काम कर चुके हैं। खबर है कि उन्होंने साल 2015 में बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।
इंस्टाग्राम पर हैं 11 हजार फॉलोअर्स
आपको बता दें कि ऐश्वर्य ठाकरे सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुल 5 पोस्ट हैं। इसके बावजूद उनके 11 हजार फॉलोअर्स हैं।
अलाया फर्नीचरवाला के साथ अफेयर की चर्चा
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्य ठाकरे का नाम एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला के साथ भी जुड़ चुका है। साल 2021 में दोनों के अफेयर की जमकर चर्चा हुई थी। हालांकि अलाया ने इन खबरों को अफवाह बताया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह और ऐश्वर्य सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। ऐश्वर्य ठाकरे एक्टर अहान पांडे के भी करीबी दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में हैंगआउट करते देखा जा चुका है।
19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी 'निशांची'
वहीं ऐश्वर्य ठाकरे की पहली फिल्म 'निशांची' का एनिमेटेड मोशन पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ये फिल्म आगामी 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे के साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications