KK Singer Passes Away: जानिए, केके ने आखिरी बार किस फिल्म के लिए गाया था गाना?

बॉलीवुड गायक केके अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने अब तक कईं सुपरहिट गाने गाए हैं। बता दें कि, उन्होंने आखिरी बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 के लिए गाना गाया था।

मुंबई, 1 जून: मुंबई, 1 जून: बॉलीवुड के बेहतरीन गायक केके की मौत की खबर पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उनको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन, केके भले ने ही इस दुनिया को कह दिया हो लेकिन, उनके गाने हमेशा जुबां पर रहेंगे। आप में से शायद कुछ ही फैंस को पता होगा कि, उन्होंने आखिरी बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 के लिए गाना गाया था। जिसका नाम 'ये हौसले' है।

Recommended Video

    Singer KK Death: Kolkata Police ने मामला किया दर्ज | Singer KK |वनइंडिया हिंदी | #News
    केके ने गाए कईं सुपरहिट गाने

    केके ने गाए कईं सुपरहिट गाने

    बॉलीवुड गायक केके ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। फैंस उनको याद कर सोशल मीडिया पर उनके गाने शेयर कर रहे हैं। सिंगर केके ने अभी तक बॉलीवुड को कईं सुपरहिट गाने दिए हैं। केके ने अपनी मधुर आवाज गानों से बॉलीवुड में धमाल मचाया है।

    केके ने गाया था ये आखिरी गाना

    90 के दशक से केके ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। आप में से कुछ ही लोगों को पता होगा कि, उनका आखिरी गाना बहुत पहले रिलीज नहीं हुआ है। उन्होंने आखिरी बाद एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' के लिए गाया था। गाने का नाम 'ये हौसले' है, जिसे प्रीतम ने कंपोज किया था। गीत कौसर मुनीर ने लिखे थे। गाने में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में थे।

    जल्द ही केके का ये गाना होगा रिलीज

    इस गाने को यूट्यूब लाखों लाइक्स मिले थे। इसके अलावा उनका आखिर गाना निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया था, जिसका रिलीज होना अभी बाकी है। ये फिल्म पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म शेरदिल: द पीलीभीत सागा है। हालांकि गाने के बोल क्या हैं इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। ये गाना केके के जीवन का आखिरी गाना था।

    इन गानों से केके ने मचाया धमाल

    इन गानों से केके ने मचाया धमाल

    आपको बता दें कि, साल 1999 में उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी एक एल्बम रिलीज की थी। इस गाने के बोल 'यारों दोस्ती बड़ी हसीन है' है। इसके बाद से केके ने बॉलीवुड में अपने बेहतरीन गानों से अलग पहचान बनाई। जैसे कि, जरा सी दिल में दे जगह तू, दिल इबादत, पिया आए ना, खुदा जाने, तड़प तड़प के समेत कईं बेहतरीन गाने हैं जिसे फैंस आज भी सुनना पसंद करते हैं। भले ही वह हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके ये गाने हमेशा जुबां पर रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+