गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बेटों के साथ ये कहां चल दिए ऋतिक रोशन, लोगों ने पूछे ऐसे सवाल

Hrithik Roshan and Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और दोनों बेटों के साथ क्रिसमस वेकेशन के लिए रवाना हुए हैं। मुंबई एयरपोर्ट से इन सभी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan and Saba Azad: बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी क्रिसमस वेकेशन का दौर शुरू हो चुका है। कई बॉलीवुड स्टार्स क्रिसमस वेकेशन के लिए बीहर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन भी अपने दोनों बेटों, ऋहान और ऋदान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद को साथ लेकर वेकेशन के लिए रवाना हो चुके हैं। आपको बता दें कि इस बार क्रिसमस वेकेशन पर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और सिंगर एक्ट्रेस सबा आजाद को साथ लेना नहीं भूले हैं। बेटों और गर्लफ्रेंड के साथ ऋतिक रोशन का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये सभी लोग क्रिसमस वेकेशन पर जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

ऋतिक ने कहा- मैं भाग रहा हूं

ऋतिक रोशन, सबा आजाद और उनके बेटों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी जैसे ही ऋतिक को फोटोज क्लिक करवाने के लिए रोकते हैं तो एक्टर कहते हैं- यार हम लोग लेट हो गए हैं, मैं भाग रहा हूं। इस वीडियो में ऋतिक रोशन, उनके दोनों बेटों, गर्लफ्रेंड सबा आजाद के अलावा एक और शख्स दिखाई दे रहा है।

सुजैन खान ने मनाया अर्सलान का बर्थडे

सुजैन खान ने मनाया अर्सलान का बर्थडे

इससे पहले गत 19 दिसंबर को सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को उनके जन्मदिन पर बड़े ही शानदार तरीके से विश किया था। सुजैन खान ने एक खूबसूरत-सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था और बॉयफ्रेंड अर्सलान के लिए एक प्यार-भरा कैप्शन भी लिखा था।

ऋतिक रोशन ने भी किया अर्सलान को विश

ऋतिक रोशन ने भी किया अर्सलान को विश

सुजैन के इस वीडियो पर उनके एक्स पति बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी हालिया गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी कमेंट किया था। हालांकि अर्सलान ने सभी लोगों के कमेंट्स पर जवाब दिया है लेकिन लोगों ने इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से सुजैन खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग जमकर सुजैन खान की आलोचना कर रहे हैं।

अर्सलान को डेट कर रही हैं सुजैन खान

अर्सलान को डेट कर रही हैं सुजैन खान

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। वह इस समय मॉडल और प्रोड्यूसर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। वह दोनों अक्सर कई जगहों पर एक दूसरे का हाथ पकड़े या फिर रोमांटिक होते हुए नजर आते हैं। सुजैन भी अपने इस रिलेशनशिप के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

साल 2013 में लिया था अलग होने का फैसला

साल 2013 में लिया था अलग होने का फैसला

आपको बता दें कि सुजैन और ऋतिक बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं लेकिन साल 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों आपसी सहमति से अलग हुए और आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को कई बार अपने बच्चों के साथ टाइम बिताते देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+