'मैं ज़ोंबी बन गई थी, काम करने से थी नफरत', जब तुनिषा शर्मा ने बताया कैसे 2018 से पहले डिप्रेशन से जूझी थीं
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा 24 दिसंबर को अलीबाबा- दास्तान-ए-काबुल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सब टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी शो लीबाबा - दास्तान-ए-काबुल में तुनिषा ने शहजादी मरियम की भूमिका निभाई थी।

Tunisha Sharma case Update: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चाओं में है, जिसमें उन्होंने बताया था कि 2018 से पहले वह डिप्रेशन में जूझ रही थीं। तुनिषा शर्मा ने कहा था कि उनकी हालत एकदम ज़ोंबी जैसी हो गई थी और काम करने से भी उन्हें नफरत होने लगी थी। तुनिषा ने बताया था कि 2018 से पहले डिप्रेशन का उनका इलाज चल रहा था और उन्होंने उसके लिए दवाई भी ली थी। तुनिषा शर्मा 24 दिसंबर को अपने चल रहे टीवी शो अलीबाबा - दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाई गईं। एक दिन बाद, उसके पूर्व प्रेमी और शो के को-एक्टर्स शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

तुनिषा ने कहा था- 'बचपन में पिता को खो दिया था...'
जनवरी 2021 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, तुनिषा शर्मा ने कहा था, 'मैं कम उम्र से ही काम कर रही हूं क्योंकि मैंने अपने पिता को बहुत पहले ही खो दिया था। बाद में मैंने अपने चचेरे भाई और दादी सहित कुछ करीबी लोगों को भी खो दिया था। इन सब चीजों की वजह से मैं भावनात्मक रूप से टूट गई थी। तभी मुझे डिप्रेशन और स्ट्रेस का पता चला था।'

'मैं डिप्रेशन की दवा लेती थी...'
तुनिषा शर्मा ने कहा था, ''मुझे याद है कि जब मैंने डिप्रेशन की दवा शुरू की थी, तो मैं एक ज़ोंबी में बदल गई थी। मुझे काम पर जाने से नफरत थी। फिर बाद में, सोशल मीडिया ने भी मुझे प्रभावित करना शुरू कर दिया। मैंने एक शो में बतौर एक्ट्रेस काम करना शुरू किया, जिसके बाद मुझे हेट कॉमेंट मिलने लगे और इन सबका असर मुझ पर पड़ा।''

'मेरे दोस्तों ने मुझे दिया सहारा...'
तुनिषा शर्मा ने यह भी कहा था कि यह उनके करीबी दोस्त और उनके को-एक्टर कंवर ढिल्लों थे जिन्होंने उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकलने में मदद की थी। कंवर ढिल्लों मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक तुनिषा की मौत के संबंध में दर्ज की गई प्राथमिकी से पता चला है कि वह और शीजान खान रिश्ते में थे और दो हफ्ते पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया।
मौत से कुछ घंटे पहले तुनिषा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और एक वीडियो क्लिप पोस्ट की थी। उस वीडियो में वह अपने सेट पर मेकअप करवाती दिख रही थीं। तुनिषा ने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की और लिखा, "जो अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वे रुकते नहीं हैं।"

'अगर ब्रेकअप हो गया था तो उसके साथ लंच क्यों करते थे...'
तुनिषा शर्मा के चाचा ने पूर्व प्रेमी शीजान खान के कमेंट पर सवाल उठाया कि उनका रिश्ता धार्मिक विभाजन की वजह से टूट गया था। पवन शर्मा ने सवाल किया कि अगर उन्हें इस बात की चिंता थी तो ''फिर उन्होंने यह सब क्यों किया'' उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर ब्रेकअप हो गया था तो वह रोज एक साथ लंच क्यों कर रहे थे। अकेले, एक कमरे में? वो क्या था? अगर ब्रेकअप हुआ था, तो तुम उसके साथ समय क्यों बिता रहे थे?" तुनिषा शर्मा का शव 24 दिसंबर को मुंबई के पास वसई में टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर वॉशरूम में मिला था। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications