जब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सरेआम कियारा को कही थी दिल की बात, बोले- 'इनके तो ख्याल ही काफी हैं'

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहते हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इन खबरों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया।

Sidharth Kiara Wedding: बॉलीवुड के पॉवर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी में स्पॉट किया जाता है। लेकिन, इन सबके बावजूद कपल अपने रिलेशनशिप की खबरों चुप्पी साधे रहते हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लेंगे। हालांकि दोनों ने अब तक अपनी शादी को कंफर्म नहीं किया है। चलिए, इस मौके पर आपको बताते हैं कि जब सिद्धार्थ ने पहली बार सबके सामने कियारा के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था।

सिद्धार्थ ने जब पहली बार कियारा को कही थी दिल की बात

सिद्धार्थ ने जब पहली बार कियारा को कही थी दिल की बात

दरअसल, फिल्म शेरशाह में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेहतरीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, फिल्म शेरशाह के प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ और कियारा कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में नजर आए। इस दौरान दोनों ने ना सिर्फ मस्ती की थी बल्कि सिद्धार्थ ने कियारा के लिए सबके सामने अपनी फीलिंग्स का खुलकर इजहार किया था।

बातों ही बातों में किया प्यार का इजहार

बातों ही बातों में किया प्यार का इजहार

फिल्म शेरशाह के प्रमोशन के लिए कियारा और सिद्धार्थ द कपिल शर्मा शो में गए थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने दोनों के साथ जमकर मस्ती की थी। इस शो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मेरी फैमिली को इस बात से बुरा लगता है कि मैं ड्रिंक नहीं करता हूं'। इस दौरान उन्होंने कियारा को लेकर बातों ही बातों में कहा कि, 'हमारे लिए तो इनके ख्याल ही काफी थे वहां पे गर्मी महसूस करने के लिए'।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

हालांकि सिद्धार्थ कैप्टन विक्रम बतरा की लव स्टोरी पर कह रहे थे। लेकिन, सिद्धार्थ की इस बात से कियारा हैरान रह गई थीं। बाद में कियारा सिद्धार्थ की बात से हंसने लगती हैं। बाद में कपिल ने कहा कि कियारा सोच रही थी कि सिद्धार्थ उनके किरदार के बारे में बात कर रहे हैं या असल जिंदगी में।

अवॉर्ड फंक्शन में नहीं था ध्यान

अवॉर्ड फंक्शन में नहीं था ध्यान

इसके बाद दोनों एक साथ एक अवॉर्ड फंक्शन पर नजर आए। जिसमें अवॉर्ड्स अनाउंस हो रहे हैं और सेलेब्स स्टेज पर स्पीच दे रहे हैं मगर सिद्धार्थ और कियारा अपनी बातों में बिजी हैं। दोनों का ध्यान सिर्फ एक दूसरे पर था। हालांकि इस अवॉर्ड फंक्शन का भी वीडियो उस वक्त खूब वायरल हुआ। लेकिन, इन सबके बावजूद कपल ने कभी भी सबके सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया।

6 फरवरी को लेंगे सात फेरे

6 फरवरी को लेंगे सात फेरे

आपको बता दें कि, राज्स्थान के जैसलमेर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारी जोरों पर है। 6 फरवरी को कपल हमेशा के एक दूजे के हो जाएंगे। अपने इस खास के लिए कियारा ने लहंगा भी फाइनल कर लिया है। फिलहाल सभी सेलेब्स धीरे-धीरे दोनों की शादी में पहुंच रहे हैं। हालांकि, शादी की इन अफवाहों के बीच कपल की ओर से अब तक आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।

Recommended Video

    Sidharth Kiara wedding: जानें कब, कहां और कैसी होगी कपल की शादी | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+