सरेआम सबके सामने शाहरुख ने सलमान से क्यों कहा-'बड़ी चर्बी चढ़ गई है तुझको' ?

मुंबई, 28 दिसंबर। शाहरुख और सलमान खान बॉलीवुड के दो ऐसे कलाकार हैं, जिनकी दोस्ती अक्सर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन जाती है, हाल ही में जब शाहरुख के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में अरेस्ट हुए तो सलमान ही वो पहले इंसान थे, जो शाहरुख के घर पर उनसे मिलने पहुंचे थे और इस मुश्किल वक्त में वो पूरी तरह से किंग खान के साथ खड़े नजर आए थे। लेकिन एक वक्त था जब ये दोनों खान एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखते थे और ना ही इन्होंने सालों एक-दूसरे से बातचीत की थी।

कैटरीना के बर्थडे पर हुआ था शाहरुख-सलमान का झगड़ा

कैटरीना के बर्थडे पर हुआ था शाहरुख-सलमान का झगड़ा

दरअसल शाहरुख और सलमान खान के बीच साल 2008 में कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर एक तगड़ा झगड़ा हुआ था। दोनों ने शराब के नशे में एक-दूसरे पर हाथ भी उठाया था। जिसके बाद दोनों के बीच में बातचीत बंद हो गई थी और इसके कई सालों बाद साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों के बीच के गिले-शिकवे दूर हुए थे और तब से दोनों अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने इसके बाद कई बार मंच साझा किया है। लेकिन दोनों के झगड़े की वजह क्या थी? ये किसी को दोनों के पैचअप होने के बाद भी नहीं पता था।

सलमान और मेरा झगड़ा क्यों हुआ?

सलमान और मेरा झगड़ा क्यों हुआ?

लेकिन इस वजह के बारे में खुद दोनों ने ही साल 2016 में स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में सबके सामने स्टेज पर बताया था। दोनों ने साथ में स्टेज शेयर किया था और वहां पर शाहरुख ने मजाक उड़ाते हुए कहा था कि "किसी को आज तक ये नहीं मालूम है की सलमान और मेरा झगड़ा क्यों हुआ? हमारा झगड़ा बहुत ही छोटी सी बात पर हुआ था और वो बात थी कि हम दोनों में से ज्यादा खुश कौन है?"

सलमान ने कहा कि वो मुझसे ज्यादा खुश है क्योंकि ...

सलमान ने कहा कि वो मुझसे ज्यादा खुश है क्योंकि ...

शाहरुख ने कहा कि 'मैंने सलमान से कहा कि मैं जब काम के बाद घर जाता हूं तो मुझे खुशी होती है क्योंकि घर पर मेरी बीवी है जो कि मेरा इंतजार करती है तो वहीं मेरी एक लाडली यानी कि बेटी है, जो मेरा वेट कर रही होती है और वो मेरी गोद में आकर बैठ जाती है।'

पत्नी को देखने की जरूरत नहीं होती

इस पर सलमान ने कहा कि 'वो मुझसे ज्यादा खुश है क्योंकि जब वह घर जाता है और पत्नी को देखने की जरूरत नहीं होती है और कई प्यारी लड़कियां उनके पास आ जाती हैं जो उनकी गोद में बैठ जाती हैं, इससे उन्हें खुशी मिलती है।'

'शाहरुख मुझे शादी करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे'

'शाहरुख मुझे शादी करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे'

तब सलमान ने कहा कि 'दरअसल शाहरुख मुझे शादी करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे, इसी छोटी वजह पर हम लोग झगड़ लिए थे।'

वाकई में काफी चर्बी चढ़ गई है तुझे

इसके बाद शाहरुख और सलमान दोस्त की तरह एक-दूसरे से अपने कपड़े बदलने का भी फैसला किया और दोनों ने अपने जैकेट का आदान-प्रदान किया जिसके बाद SRK ने सलमान से कहा, "मैंने वजन कम किया और तूने बढ़ा लिया है, वाकई में काफी चर्बी चढ़ गई है तुझे।"

पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आपको बता दें कि 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन था इसलिए दोनों का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोग काफी चटखारे ले रहे हैं। मालूम हो कि शाहरुख और सलमान बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे के काम की बहुत ज्यादा इज्जत करते हैं। दोनों बहुत जल्द एक-दूसरे की फिल्म में गेस्ट रोल करते नजर आएंगे। सलमान ने हाल ही में शाहरुख की 'पठान' के लिए और शाहरुख ने 'टाइगर 3' में गेस्ट रोल के लिए हांमी भरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+