जब सैफ अली खान ने गुस्से में मीडिया से कहा- बेटे का नाम राम नहीं रख सकता...., वीडियो हो रहा है वायरल

सैफ अली खान और करीना कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैफ अली खान मीडिया से बात करते हुए कह रहे हैं कि वो अपने बेटे का नाम राम नहीं रख सकते।

मुंबई, 27 सितंबरः बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'विक्रम वेधा' आगामी 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही एक बार फिर से ट्विटर पर बायकॉट सिस्टम नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से इस फिल्म का जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। आपको बता दें कि ये फिल्म साउथ में इसी नाम से बनी एक मूवी का हिंदी रीमेक है। लोगों का कहना है कि साउथ की 'विक्रम वेधा' फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन ने जानदार एक्टिंग की है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जब साउथ की ऐसी जबरदस्त फिल्म वह पहले ही देख चुके हैं तो अब दोबारा हिंदी रीमेक देखने का कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है।

वायरल हो रहा है सैफ अली खान का पुराना वीडियो

वायरल हो रहा है सैफ अली खान का पुराना वीडियो

आपको बता दें कि लोग सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और सैफ अली की फिल्म को 'चीप कॉपी पेस्ट' कह रहे हैं। इसी बीच सैफ अली खान और करीना कपूर का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान मीडिया से बात करते हुए कह रहे हैं कि वो अपने बेटे का नाम राम नहीं रख सकते। वहीं, करीना कपूर अपने बेटे तैमूर का नाम लेते हुए मुगल शासकों की तारीफ करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

सैफ ने कहा- बेटे का नाम राम तो नहीं रख सकता

इस पुराने वीडियो में सैफ अली खान मीडिया से कह रहे हैं- मैं अपने बेटे का नाम अलेक्जेंडर नहीं रख सकता और उसका नाम राम भी नहीं रख सकता। फिर एक अच्छा मुस्लिम नाम क्यों सही नहीं है? इसी वीडियो में एक शो में करीना कपूर खान कह रही हैं- जैसे वॉरियर जैसे तैमूर। इस वीडियो में करीना अपने बेटे का नाम बड़े ही गर्व से लेती दिखाई दे रही हैं।

करीना कपूर ने तैमूर नाम को बताया परफेक्ट

करीना कपूर ने तैमूर नाम को बताया परफेक्ट

आपको बता दें जब सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा था तो पूरे देश में हंगामा मच गया था। जानकारी के अनुसार तैमूर एक तुर्क शासक था जिसने 14वीं सदी में भारत में खूब लूटपाट मचाया था। लोगों पर बहुत अत्याचार किए थे। कई हजार लोगों को मार दिया था। इसलिए जब सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था तो लोग बहुत ज्यादा भड़क उठे थे।

एडवांस बुकिंग करीब 45 लाख रुपये

एडवांस बुकिंग करीब 45 लाख रुपये

अब लोग इसी वीडियो के जरिए ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम विधा के विरोध करने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग इस फिल्म पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं, वहीं कुछ और लोग इस फिल्म का मजाक भी बना रहे हैं। खबर है कि फिल्म विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग करीब 45 लाख रुपये की बताई जा रही है। फिल्म 'विक्रम वेधा' के मेकर्स टिकट का प्राइज कम करने को लेकर भी विचार कर रहे हैं।

30 सितंबर को होगी रिलीज

30 सितंबर को होगी रिलीज

जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं साउथ वाली फिल्म का हिंदी वर्जन ओटीटी पर मौजूद है। इसके अलावा मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन-1' भी आगामी 30 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, ऐश्वर्या लक्ष्मी, कार्ती, शोभिता धुलिपाला और त्रिशा कृष्णनन सहित कई कलाकार कलाकार मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+