Thursday Throwback: जब अमिताभ बच्चन संग रिश्ते पर रेखा ने सरेआम तोड़ी थी चुप्पी, खोला था ये राज

Rekha and Amitabh Bachchan: रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता किसी से कभी छिपा नहीं रहा है। एक्ट्रेस के इश्क के चर्चे इंडस्ट्री के महानायक के साथ हमेशा से ही उड़ते रहे हैं। हालांकि ये बात अलग है कि इस रिश्ते का कोई अंजाम नहीं हुआ। मगर एक वक्त ऐसा भी था जब रेखा ने तंग आकर इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी थी।

ऐसी खबरें आती रहती हैं कि रेखा और अमिताभ बच्चन के रिश्ते की वजह से जया संग भी एक्टर का रिश्ते में भी खटास आई। रेखा और अमिताभ बच्चन ने 20 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और इन फिल्मों के दौरान दोनों के अफेयर की खबरों ने भी जबरदस्त तूल पकड़ा।

Rekha and Amitabh

इश्क मोहब्बत और अफेयर की ये खबरें बॉलीवुड के गलियारों से हमेशा से ही आती रही हैं। तब ये इंडस्ट्री की सबसे हॉट गॉसिपिंग में से एक रही है। मगर एक वक्त ऐसा भी था, जब रेखा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इस रिश्ते का सच सबके सामने बयां कर ही दिया था। रेखा ने ऐसा क्या कहा, चलिये जानते हैं।

रेखा ने साल 2004 में सिमी ग्रेवाल को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे पूछा गया कि वे मिस्टर बच्चन से कितनी मोहब्बत करती हैं? रेखा ने इस बात का बड़ा ही डिप्लोमेटिक जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि ये कैसा मजाकिया सवाल है। भला किसको अमिताभ बच्चन से मोहब्बत नहीं होगी।

हां ये बात सच है कि उस इंसान से मैं प्यार करती हूं। दुनिया के किसी भी प्यार से कहीं ज्यादा प्यार। एक्ट्रेस ने इसके साथ ही कहा कि इस प्यार को किसी भी तरह से डिफाइन नहीं किया जा सकता है।

इसके साथ ही एक्ट्रेस से जब ये पूछा गया कि क्या उनका अमिताभ बच्चन से कोई रिश्ता रहा है? तो एक्ट्रेस ने कहा कि ये सवाल ही गलत है। मेरा और उनका कभी व्यक्तिगत रिश्ता रहा ही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+