जब Deepika को किस करना नहीं बंद कर पाए Ranveer! शेयर किया दिलचस्प किस्सा

फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री ने लाखों फैंस का दिल जीता था। इसी फिल्म को लेकर रणवीर सिंह ने एक किस्सा शेयर किया।

मुंबई, 11 मई: फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री ने लाखों फैंस का दिल जीता था। साल 2013 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट रही। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी इस फिल्म का किस्सा शेयर किया। जिसमें वह निर्देशक के कट कहने के बावजूद दीपिका को किस करने से रोक नहीं पाए।

रणवीर सिंह ने बताया ये दिलचस्प किस्सा

रणवीर सिंह ने बताया ये दिलचस्प किस्सा

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कई शानदार फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। उनकी शानदार फिल्मों से एक है 'गोलियों की रासलीला रामलीला'। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शानदार केमिस्ट्री ने लाखों फैंस का दिल जीता था और फिल्म सुपरहिट रही। बता दें कि, यहीं से दीपिका और रणवीर सिंह की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने इस फिल्म का एक किस्सा शेयर किया।

जब दीपिका को किस करने से नहीं रूके रणवीर

जब दीपिका को किस करने से नहीं रूके रणवीर

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान जब रणवीर सिंह से पूछा गया कि, ऐसा कौन-सा सीन जो खत्म होने के बाद भी उन्हें याद रहता है? इसके जवाब में रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि वह पल उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ था। बता दें कि, फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में एक सीन आता है जब रणवीर सिंह दीपिका से कहते हैं कि, "रामलीला, तुम बस खो जाओ। इस सीन को याद कर रणवीर ने बताया कि, दीपिका और मैं किस कर रहे थे। ईंट आ गई है लेकिन तब भी किस रहे थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि, 'कभी-कभी आप खो जाते हैं।"

निर्देशक के कट के बाद भी नहीं रूके रणवीर

निर्देशक के कट के बाद भी नहीं रूके रणवीर

इसके आगे रणवीर सिंह ने खुलासा कर बताया कि, वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ किस करते वक्त भावुक हो गए थे। इस दौरान जब निर्देशक ने कट कहा तब भी दोनों नहीं रूके। इसके अलावा रणवीर सिंह ने ये भी खुलासा किया कि, दीपिका संग वह इस पल में इतने खो गए थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि एक ईंट कमरे में गिर गई है।

रणवीर सिंह की अगली फिल्म

रणवीर सिंह की अगली फिल्म

आपको बता दें कि, रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आने वाले आने हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी मुद्रा के रोल में एक्ट्रेस शालिनी पांडेय नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। यह फिल्म 13 मई 2022 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+