जब रणबीर कपूर स्टेज पर करने लगे डायरेक्टर को होठों पर किस, बराबर में खड़ी प्रियंका देखती रह गईं
जब रणबीर कपूर स्टेज पर करने लगे डायरेक्टर को होठों पर किस, बराबर में खड़ी प्रियंका देखती रह गईं
मुंबई, 11 जनवरी: बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के प्रचार में काफी मेहनत करते हैं। हालांकि कई बार वो कुछ ऐसा भी कर जाते हैं, जो कई लोगों ने सोचा भी नहीं होता है। इस मामले में रणबीर कपूर का नाम काफी ऊपर है, जो प्रमोशन के दौरान दो बार डायरेक्टर अनुराग बासु को किस कर चुके हैं। जी हां, रणबीर ने अनुराग बासु को स्टेज पर लिपलॉक किया था।

बर्फी की शूटिंग के दौरान
2012 में रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी आई थी। जिसे उनके दोस्त अनुराग बासु ने निर्देशित किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनसे फिल्म की हीरोइन इलियाना डिक्रूज और प्रियंका के साथ किस को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने डायरेक्टर अनुराग बसु को लिपलॉक कर लिया। प्रियंका भी इस दौरान स्टेज पर थीं। इसने कार्यक्रम में मौजूद मीडियाकर्मियों को भी चौंका दिया।

जग्गा जासू के दौरान भी ये किया
रणबीर कपूर और अनुराग बासु ने जग्गा जासूस में भी साथ काम किया था। ये फिल्म 2017 में आई थी, जिसमें कैटरीना कैफ हीरोइन थीं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर ने सबको चौंका दिया। इवेंट के दौरान ने रणबीर ने अनुराग को मंच पर ही अंदाज में किस करने लगे। कैटरीना भी ये देखकर हैरान रह गई थीं। बता दें कि अनुराग बसु और रणबीर काफी अच्छे दोस्त भी हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते रहते हैं।

रणबीर इन दिनों आलिया से रिश्ते को लेकर चर्चा में
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। जल्दी ही दोनों के शादी करने की भी चर्चा है। वहीं रणबीर के करियर की बात की जाए तो वो कई फिल्मों में इन दिनों बिजी हैं। रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र जल्दी ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा रणबीर कपूर शमशेरा में भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications