'ये चीप लड़की है' जब दीपिका पादुकोण को Ex BF रणबीर ने कहा 'चीपनेस की दुकान', ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन
Ranbir Kapoor And Deepika Padukone: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक वक्त पर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक थे। दोनों को फैंस काफी पसंद करते थे। इस बीच रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण को चीप लड़की बताया।
रेडिट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें जूम से बातचीत करते हुए रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को चीप लड़की बताया। उन्होंने कहा, 'उसके अंदर एक बड़ी ही चीप गर्ल बसी है। इसके साथ कोई भी नॉटी बात कर सकते हो। आप इनके साथ कोई भी चीप बात कर सकते हो और ये उसका पूरा जवाब देती है। अगर आप उसको फालतू की उंगली करोगे तो वह आपको छोड़ेगी नहीं उल्टा की बाकी वो आपको और ज्यादा उंगली करेगी।'

इसके बाद रणबीर कपूर ने आगे कहा, 'इम्तियाज को भी लव आज कल के दौरान इस बात का एहसास हुआ। पहले वह उससे बात करता था तो वह बहुत शरमाती थी। बड़ी सहमी सी रहती थी लेकिन जब एक दिन मुझे आइडिया आया कि मैं इसे कुछ बोलूंगा तो इसकी आंखें तुरंत चमक गई थीं और वह खुद चीपनेस की बातें करने लगी।'
इसके बाद दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर से पूछती हैं कि, 'आप मेरे साथ चीप कैसे रह सकते हैं?' इसके जवाब में एक्टर ने कहा, मैं कैमरे के सामने नहीं रह सकता। लेकिन मैं आपको बता रहा हूं, इसमें चीपनेस भरा हुआ है। चीपनेस की दुकान है ये।' अब दोनों का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो तब का है जब दोनों एकसाथ रिलेशनशिप में थे।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म फाइटर में देखा गया था। ये फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब वह अपनी अगली फिल्म कल्कि 2898 में नजर आएंगी। जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल निभाएंगे। वहीं रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म एनिमल में देखा गया था। इसके बाद अब अपनी अगली फिल्म रामायण में नजर आएंगे। जिसमें एक्टर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications