प्रियंका और अन्नू कपूर में ठनी थी एक बार, फिल्म में इंटीमेट सीन को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था NO
मुंबई, 22 फरवरी: बॉलीवुड जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहता है, उतने ही इस इंडस्ट्री के अंदर किस्से हैं। अब एक ऐसा ही एक पुराना किस्सा फिर से चर्चाओं में आया है। जो अन्नू कपूर और बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार अन्नू कपूर के साथ इंटीमेट सीन करने से साफ इनकार कर दिया था, जिसका खुलासा खुद अन्नू कपूर ने किया था।

'शायद मैं गुड लुकिंग नहीं हूं'
अन्नू कपूर इंडस्ट्री के सबसे फाइनेस्ट कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने दर्जनों ऐसी फिल्में की है, जिनमें उनकी बेहतरीन अदाकारी ने फिल्म में जान डाली है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का लंबा हिस्सा रहने वाले अन्नू कपूर ने एक बार खुलासा करते हुए बताया था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटीमेट सीन्स देने से साफ मना कर दिया था, क्योंकि शायद वह 'अच्छे दिखने वाले' नहीं थे।

'सात खून माफ' के दौरान हुई थी कंट्रोवर्सी
आपको मालूम होगा कि प्रियंका चोपड़ा और अन्नू कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। ऐतराज के बाद दोनों सितानों ने 'सात खून माफ' में एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। उस फिल्म में अभिनेता ने प्रियंका के 7 पतियों में से एक का किरदार निभाया था। अन्नू के अलावा फिल्म 'सात खून माफ' में इरफान खान, नसीरुद्धीन शाह, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम भी प्रियंका चोपड़ा के पति बने थे। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अन्नू कपूर के एक बयान से दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी।

प्रमोशन के वक्त अन्नू कपूर ने किया था खुलासा
साल 2011 में 'सात खून माफ' के प्रमोशन के वक्त अन्नू कपूर ने दावा किया था कि प्रियंका चोपड़ा ने इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया। अन्नू ने अपने बयान में कहा था कि प्रियंका को हीरो के साथ रोमांस करने में कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन वो 'अच्छे दिखने वाले' नहीं थे और हीरो नहीं हैं, इसलिए उन्होंने उनके साथ ऐसे सीन्स के लिए मना कर दिया। उनका यह स्टेटमेंट उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था, इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का भी इस रिएक्शन आया था।

प्रियंका चोपड़ा का भी आया था इस पर रिएक्शन
अन्नू कपूर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैंने पढ़ा कि अन्नू सर ने क्या कहा था। अगर उन्हें इंटीमेट सीन करना है और ऐसे चीप कमेंट करने है तो उन्हें उसी तरह की फिल्में करनी चाहिए। ऐसे सीन्स कभी हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं थे।" इसके बाद जब अन्नू कपूर तक प्रियंका का रिएक्शन पहुंचा तो उसके जवाब में अन्नू ने कहा था कि लोग उन्हें उनके अनुभव टैलंट के बलबूते आंकेंगे, ना कि इस आधार पर कि मैं प्रियंका या मेरिल स्ट्रीप के पति की भूमिका निभा रहा हूं। इसी के साथ प्रियंका को सलाह देते हुए उन्होंने कहा था कि बेटा, इन सब बातों को सीरियसली मत लो।












Click it and Unblock the Notifications