प्रियंका चोपड़ा को फिल्‍म "ऐतराज़" में रोल मिला तो क्‍यों खूब रोई थीं, प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा को फिल्‍म "ऐतराज़" में रोल मिला तो क्‍यों खूब रोई थीं, प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने किया खुलासा

मुंबई, 13 सितंबर: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत में शीर्ष सितारों में से एक होने के अलावा उन्‍होंने अपनी एक्टिंग का जलवा हॉलीवुड में भी दिखाया है। प्रियंका ग्‍लोबल हस्‍ती हैं लेकिन आपको बता दें बॉलीवुड में एंट्री के समय उन्‍होंने भी और एक्‍टर एक्‍ट्रेस की तरह रिजेक्‍ट हुईं और निर्देशकों और डॉयरेक्‍टर का बुरा बर्ताव भी झेला । आज विश्‍व स्‍तर पर पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के बारे में फिल्‍म निर्माता सुनील दर्शन ने कई खुलासे किए।

प्रियंका चोपड़ा ने अंदाज फिल्‍म से की थी करियर की शुरूआत

प्रियंका चोपड़ा ने अंदाज फिल्‍म से की थी करियर की शुरूआत

प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 2003 में ‘अंदाज़' फिल्‍म से की थी जिसमें उस समय की मिस युनिवर्स लारा दत्‍ता और अक्षय कुमार थे। जिसे सुनील दर्शन ने निर्मित किया था। उन्‍होंने इतने सालों बाद खुलासा किया कि जब उन्‍होंने पहली बार प्रियंका को देखा और उनसे बात की तो उन्‍हें उनका डार्क कलर और "कुछ डिफेक्ट्स लगे जिन्हें ठीक करने की जरूरत मुझे महसूस हुई।

 प्रियंका ने तुरंत उनका ध्यान आकर्षित किया

प्रियंका ने तुरंत उनका ध्यान आकर्षित किया

सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में सुनील दर्शन ने अंदाज़ की कास्टिंग पर चर्चा की और बताया कि प्रियंका ने तुरंत उनका ध्यान आकर्षित किया क्योंकि वह अन्‍य हीरोइनों से कितनी अलग थीं। उसका यह गहरा रंग था हालांकि उसमें कुछ डिफेक्‍टस थे जिन्‍हें ठीक करने की जरूरत थी।

 मैंने प्रियंका को देखकर कहा 'ओह माय ये सच में अलग है

मैंने प्रियंका को देखकर कहा 'ओह माय ये सच में अलग है

दर्शन ने कहा

मेरा मतलब है कि पहले लुक में...मुझे ऐसा लगा.. मैंने करीना कपूर, करिश्मा, जूही मिनाक्षी के साथ काम किया था, वे एक्‍ट्रेस थीं...बहुत खूबसूरत लड़किया थीं । मैंने प्रियंका को देखकर कहा 'ओह माय ये सच में अलग है'। मैंने उसे बैठाया और उससे बात करने की कोशिश की। 15 मिनट में मुझे केवल दो चीजें समझ आईं कि या तो मैं इस लड़की को बहुत बड़ी सक्सेसफुल बना दूंगा या यह एक बहुत बड़ी गलती होने वाली है।

दर्शन बोले थे लारा दत्‍ता अच्‍छी है लेकिन डार्क होर्स, रेखा आ रही

दर्शन बोले थे लारा दत्‍ता अच्‍छी है लेकिन डार्क होर्स, रेखा आ रही

दर्शन ने कहा लेकिन उसमें कुछ कर गुजरने की भूख थी। उसकी यह मधुर आवाज बहुत खूबसूरत थी। उन्‍होंने कहा मेरे लिए प्रियंका चोपड़ा की वो आंखें एक प्लस पॉइंट थीं..उनका रंग सांवला था, कुछ खामियां थीं जिन्हें उस समय फिक्स करने की जरूरत थी। मेरी पूरी टीम लारा दत्ता का फेवर कर रही थी लेकिन मैंने कहा लारा दत्ता अच्‍छी हैं लेकिन ब्लैक होर्स, रेखा आ रही है। वो हैं प्रियंका चोपड़ा।"

"ऐतराज़" में जब रोल मिला तो खूब क्‍यों रोई थीं प्रियंका चोपड़ा

दर्शन ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने ही अक्षय और प्रियंका को ऐतराज़ में एक्टिंग करने के लिए राजी किया था। जब प्रियंका चोपड़ा को वैंप की भूमिका दी गई तो वह रो दी और घर गई और वह सो गई। लेकिन दर्शन ने उन्हें आश्वस्त किया कि लंबे समय में यह फिल्म उनके लिए बहुत फायदेमंद होगी।

प्रियंका चोपड़ा का करियर

प्रियंका चोपड़ा का करियर

प्रियंका चोपड़ा के करियर की बात की जाए तो उनकी लेटेस्‍ट फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस, एक अमेरिकी फिल्म थी जिसमें कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा पिंकेट स्मिथ, लैम्बर्ट विल्सन, याह्या अब्दुल-मतीन II, जेसिका हेनविक, जोनाथन ग्रॉफ और नील पैट्रिक हैरिस ने अभिनय किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+