'मैं नहीं करूंगी राजनेता से शादी', राघव चड्ढा संग डेटिंग की खबरों के बीच वायरल हुआ परिणीति चोपड़ा का वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा था कि, वह कभी किसी नेता से शादी नहीं करेंगी।

Parineeti Chopra Old Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। चर्चा हो रही है कि जल्द ही एक्ट्रेस राजनेता के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कभी राजनेता से शादी नहीं करेंगी। अब जब परिणीति राजनेता को डेट कर रही हैं तो उनका ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
परिणीति चोपड़ा का पुराना वीडियो वायरल
ये इंटरव्यू उस वक्त का है जब परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी का प्रमोशन कर रही थीं। इस फिल्म में उनके कोस्टार थे सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। वीडियो में एक्ट्रेस फरीदून शहरयार के सवालों का जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा जाता है किन वह मशहूर हस्तियों में से किस से शादी करना चाहती हैं? तो उन्होंने साफ कहा, 'और भी बहुत से अच्छे ऑप्शन हैं, लेकिन वो किसी नेता से शादी नहीं करना चाहेंगी'।
"I don't want to marry any politician. I don't want to marry any politician ever," said @ParineetiChopra in a fun #RapidFire with me a few years back https://t.co/FMThcsHIwU pic.twitter.com/eQfizKS4ja
— Faridoon Shahryar (@iFaridoon) April 2, 2023
नहीं करना चाहती नेता से शादी
इसके बाद एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वह अपनी लाइफ में किस तरह का पार्टनर चाहती हैं, तो उन्होंने बताया कि जिस भी शख्स को ट्रेवल, वॉटर, सागर इन सबसे प्यार होगा वही इंसान उनकी पहली पसंद होगा। इसके अलावा वह चाहती हैं कि जिससे भी शादी करें तो अच्छे से सेटल हो। अब जब परिणीति चोपड़ा का नाम लगातार राघव चड्ढा से जोड़ा जा रहा है ऐसे में फैंस लगातार उनकी इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

जल्द होने वाला है रोका
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा जल्द ही राघव चड्ढा से शादी करने वाली हैं। फिलहाल दोनों के परिवार वाले रोके की डेट फिक्स कर रहे हैं। उम्मीद है कि दोनों का रोका इस महीने अप्रैल में हो जाएगा। वहीं इन दिनों उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा भी अपने परिवार के साथ इंडिया आई हुई हैं। कहा जा रहा है कि वह परिणीति चोपड़ा के रोके के लिए आई हैं। हालांकि अब तक राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications