'धूम' में ईशा देओल को करना पड़ा था बिकिनी सीन, पहनने के लिए मां हेमा मालिनी से मांगी थी परमिशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने खुलासा किया कि, वह अपनी मां हेमा मालिनी से बहुत डरती थीं। फिल्म धूम में बिकिनी पहनने के लिए उन्हें इजाजत मांगने में बहुत डर लग रहा था।

Esha Deol

Esha Deol Bikini Dhoom: हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म धूम से एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने बिकिनी ड्रेस में कई सीन किए थे लेकिन इसके लिए एक्ट्रेस को अपने परिवार के एक शख्स से इजाजत मांगनी पड़ी थी।

बिकिनी सीन के लिए डरी थीं ईशा देओल
हाल ही में ईशा देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि, वह अपनी मां हेमा मालिनी से काफी डरती थीं। जब फिल्म धूम के लिए उन्हें बिकिनी में कई सारे सीन्स करने पड़े थे तो इसके लिए उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से एक दिन वक्त मांगा था। क्योंकि यह सीन करने से पहले वह काफी डरी हुई थीं।

मां हेमा मालिनी से मांगनी पड़ी इजाजत
ईशा देओल ने आगे बताया कि, उन दिनों बिकिनी सीन के लिए उन्होंने बहुत मुश्किल से अपनी मां हेमा मालिनी से बात की और बिकिनी पहनने के लिए उन्होंने इजाजत मांगी। इजाजत मांगने से पहले वह काफी डरी हुई थीं और उनके पसीने छूट गए थे। लेकिन जैसी उम्मीद की थी उससे बिल्कुल अलग मां हेमा मालिनी का रिएक्शन था।

हेमा मालिनी का था ऐसा रिएक्शन
हेमा मालिनी ने ईशा देओल को बिकिनी सीन करने की इजाजत दे दी थी और कहा था कि, कोशिश करना सीन अच्छी तरह से शूट किया जाए। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में मां हेमा मालिनी से बात की तो उन्होंने कहा कि, 'हां पहन लो, इसमें क्या है अब तो सभी पहनते हैं, जब आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाते हैं और या फिर कहीं छुट्टियों पर जाते हैं तब भी पहनते हैं'।

फिल्म धूम से एक्ट्रेस ने बटोरीं थी सुर्खियां
इसके बाद एक्ट्रेस फिल्म डायरेक्टर के पास गई और उन्होंने बिकिनी सीन शूट किए। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और एक्ट्रेस का यह अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया। हालांकि वह लंबे से लाइमलाइट से दूर हैं और फैंस से जुड़े रहने के लिए एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+