हेमा मालिनी के बच्चों को नापसंद करती हैं सौतन प्रकाश कौर! ईशा देओल ने क्यों कहा- 'मैं उनसे मिली और वो...'
Esha Deol Prakash Kaur First Meeting: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ से तो हर कोई वाकिफ है। एक्टर ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी। हालांकि शादीशुदा होने के बावजूद धर्मेंद्र ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी रचाई थी।
धर्मेंद्र की हेमा मालिनी से दो बेटियां हैं जिनका नाम ईशा और अहाना है। हालांकि कहा जाता है कि प्रकाश कौर के आज भी उनके दोनों बच्चों के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। वह अक्सर उनसे दूरी बनाकर रखती हैं। इतना ही नहीं खुद ईशा देओल ने इस बात का खुलासा किया था कि किस हालात में उनकी प्रकाश कौर से पहली मुलाकात हुई थी।

दरअसल, ईशा देओल ने हेमा मालिनी की बायोग्राफी में पिता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि वह उनसे मिलना नहीं चाहती थीं लेकिन चाचा अजीत देओल उस वक्त बहुत बीमार थे और उस वक्त ऐसी स्थिति पैदा हुई जिसकी वजह से एक्ट्रेस का अपनी मां की सौतन से आमना-सामना हुआ था।
ईशा देओल ने कहा था, 'मैं अपने चाचा से मिलना चाहती थी अगर वह अस्पताल में होते तो बिना सोचे हम चले जाते लेकिन वह घर में थे। ऐसे में मैंने सनी भैया को फोन कॉल किया और उनसे पूरी व्यवस्था करवाई। मैं जब उन्हें देखने घर गई तो मेरा सामने प्रकाश कौर से हुआ। मैंने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और इसके बाद वह वहां से तुरंत चली गईं।' इसके बाद फिर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रकाश कौर अपनी सौतन हेमा मालिनी और उनके दोनों बच्चों से दूरी बनाकर रखती हैं। कहा जाता है कि आज भी उनके बीच कड़वाहट खत्म नहीं हो पाई है। बता दें कि, हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र के साथ नहीं रहती हैं। वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग घर में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications