सोनाक्षी सिन्हा का क्यों हुआ था अर्जुन कपूर से ब्रेकअप? एक्टर ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं चाहता हूं कि...'
Sonakshi Sinha Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी करने वाली हैं। 23 जून को दोनों पति-पत्नी बन जाएंगे। हालांकि दोनों ने अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है। लेकिन जहीर से पहले सोनाक्षी सिन्हा अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में थीं।
सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ने फिल्म तेवर में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और फिर डेट करने लगे थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा से हुए ब्रेकअप पर खुलकर बात की थी।

मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, 'कई बार चीजें वैसी नहीं होती जैसा आप सोचते हैं। कुछ लोग शूटिंग खत्म होने के बाद इन चीजों से आगे बढ़ जाते हैं। एक व्यक्ति के तौर पर मैं अभी भी चाहता हूं कि वो मेरे आसपास ही रहें। हम दोनों पार्टियों में भी ज्यादा नहीं मिलते हैं। हालांकि एक दूसरे से जब भी मिलते हैं तो ग्रीट जरूर करते हैं। हम दोनों के ऊपर किसी भी चीज को बनाए रखने का दबाव नहीं था।'
कहा जाता है सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के पीछे किसी की गलती नहीं थी। वहीं इस रिश्ते के टूटने के बाद अर्जुन कपूर की लाइफ में मलाइका अरोड़ा की एंट्री हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 से दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन 2021 में मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल को डेट करने लगी थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कपल का वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि मुस्लिम या हिंदू कौन से रीति-रिवाज से शादी होगी।












Click it and Unblock the Notifications