'रवीना टंडन हैं सबसे बड़ी झूठी, उन्हें है मेंटल प्रॉब्लम', अजय देवगन की ये बात सुन हैरान हो गए थे फैंस
मुंबई,

जब रवीना टंडन की लगाई थी अजय ने क्लास
हालांकि अजय का विवादों से नाता तब रुक गया, जब साल 1999 में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड काजोल से शादी कर ली थी। आज काजोल और अजय को बॉलीवुड के सबसे ज्यादा प्यार करने वाले कपल्स में गिना जाता है। शादी के बाद अजय का किसी भी एक्ट्रेस के साथ नाम नहीं जुड़ा और ना ही उनका किसी विवाद में नाम आया, लेकिन अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती सालों में, जुलाई 1994 में फिल्मफेयर मैंगजीन को दिए अपने एक इंटरव्यू में अजय देवगन अपना आपा खो बैठे थे और इस दौरान रवीना टंडन की जमकर क्लास लगाई थी।

रवीना टंडन के साथ जुड़ा एक्टर का नाम
शायद की अजय के फैंस को मालूम होगा कि अपने फिल्मी करियर के दिनों में अजय देवगन के कई एक्ट्रेसेस के साथ लव अफेयर के चर्चों ने जोर पकड़ा था। अजय का नाम रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और यहां तक की तब्बू के साथ भी जोड़ा जाता था। अजय के रवीना टंडन के साथ रिश्तों की खबरों से बाजार गर्म हुआ करता था, इसी के साथ काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी, जब अजय ने एक इंटरव्यू में रवीना के लिए काफी कुछ कहा था।

'रवीना टंडन पूरी इंडस्ट्री में सबसे बड़ी झूठी'
अजय देवगन ने उस दौरान कहा था कि रवीना टंडन पूरी इंडस्ट्री में सबसे बड़ी झूठी हैं और उन्हें एक अच्छे मनोचिकित्सक को देखने की जरूरत है। मैं उसके बेबुनियाद आरोपों को बर्दाश्त करता रहा हूं, अगर मैं उसके राज उजागर करना शुरू कर दूं तो रवीना किसी का सामना नहीं कर पाएगी। अजय देवगन ने यहां तक कहा था कि रवीना टंडन ना तो मेरी दोस्त थी और ना ही मैंने उनसे प्यार किया। यह सब उसने इमेजिन किया है पर मैं इस बेइज्जती को कभी नहीं भूलूंगा। रवीना ने यह सब सिर्फ लाइमलाइट और पब्लिसिटी के लिए किया।

रवीना टंडन ने लगाया था यह आरोप
बता दें कि यह अजय का यह बयान उस वक्त आया था जब रवीना टंडन द्वारा उन पर डेटिंग और फिर करिश्मा कपूर के लिए उन्हें धोखा देने के आरोप लगाया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि अजय देवगन द्वारा कथित तौर पर धोखा दिए जाने के बाद रवीना टंडन डिप्रेशन में चली गई थी। यह भी दावा किया गया था कि उस समय रवीना को कई फिल्मों से निकाल दिया गया था और उनकी जगह करिश्मा कपूर ने ले ली थी।












Click it and Unblock the Notifications