'मैं जानती थी वो गे है' जब रिकी संग अफेयर पर सुष्मिता ने तोड़ी थी चुप्पी
मुंबई, 24 फरवरी: एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपनी एक्टिंग, मॉडलिंग और डांस से खूब नाम कमाया है। इसके साथ-साथ खुलकर अपनी बात रखने के लिए भी सुष्मिता जानी जाती हैं। फिल्म करियर हो या निजी जींदगी वो ईमानदारी से अपनी बात रखती हैं। एक समय रिकी मार्टिन के साथ उनके अफेयर के चर्चे थे लेकिन जब रिकी के गे होने की बात सामने आई तो सुष्मिता ने इस पर काफी खुलकर बात की थी।

सुष्मिता और रिकी के अफेयर की हुई थी चर्चा
सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 18 साल की उम्र में इस खिताब को जीतने के साथ ही सुष्मिता ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में मशहूर हो गई थीं। इसके कुछ साल बाद उनके मशहूर सिंह रिकी मार्टिन के साथ अफेयर की खबरें आई थीं। दोनों ही करियर के उरूज पर थे और दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आईं। ऐसे में कहा जाने लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

रिकी ने कहा- वो गे हैं, सुष्मिता बोलीं- मैं जानती थीं
करीब दस साल पहले रिकी मार्टिन ने अपनी सेक्शुएलिटी को लेकर बात की थी और बताया था कि वो गे हैं। इसके कुछ दिन बाद एक इंटरव्यू में सुष्मिता से इस पर सवाल किया गया था। इस पर सुष्मिता ने कहा था, मैं इस बारे में जानती थी, मुझे पता था कि वह समलैंगिक था। उसने इसे पब्लिक किया, इसके लिए मुझे उस पर बहुत गर्व है। अपने खुद के डीएनए को स्वीकार करने के लिए जबरदस्त साहस चाहिए। मैं उसके साहस की दाद देती हूं।

हाल ही में हुआ है सुष्मिता का ब्रेकअप
सुष्मिता सेन का कुछ दिन पहले ही मॉडल रोहमन शॉल से ब्रेकअप हुआ है। रोहमन काफी समय से सुष्मिता के साथ उनके घर में ही रहते थे। कुछ महीने पहले ही रोहमन ने सुष्मिता का घर छोड़ा है। दोनों का का ब्रेकअप होने के बाद अब दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

सुष्मिता दो दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में
सुष्मिता साल 1996 में ने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस कदम रखा था। 1996 में दस्तक रिलीज हुई थी। इसके बाद वो लगातार फिल्मों में काम कर रही हैं। कई हिट फिल्में उनके नाम पर हैं। बता दें कि सुष्मिता की दो बेटियां रिनी और अलीशा हैं।









Click it and Unblock the Notifications