जब सलमान खान को सरेआम पड़ा था जोरदार थप्पड़, फैंस के पैरों तले खिसक गई थी जमीन
मामला साल 2009 का है, जहां एक प्राइवेट पार्टी में शामिल सलमान खान को सरेआम एक लड़की ने थप्पड़ जड़ दिया था।
मशहूर सितारों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। फिर अगर किसी इवेंट में आने की खबर मिल जाए, तो फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल सातवें आसमान पर रहता है। लेकिन कई बार पासा उल्टा भी पड़ जाता है, जब सेलेब्स को भगवान का दर्जा देने वाले फैंस के गुस्से का शिकार भी इन्हें होना पड़ता है। सलमान खान की बात करें, तो लोग उन्हें भाईजान कहकर बुलाते हैं। फैंस के दिल में सलमान खान के लिए प्यार सोशल मीडिया पर उमड़ पड़ता है। सलमान की पॉपुलैरिटी को किसी दोराय की जरूरत ही नहीं है। आपने कई बार सुना होगा कि सलमान खान दूसरों प भड़क उठे थे या फिर उन्होंने किसी को थप्पड़ जड़ दिया। लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ, कि सलमान खान को किसी ने जोरदार चांटा जड़ दिया था। ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई थी। फैंस को यकीन ही नहीं आया कि भाईजान के साथ भी ऐसा कुछ हो सकता है।

पार्टी में शामिल हुए सलमान
सलमान खान जहां भी जाते हैं, वाहवाही लूट लेते हैं। भाईजान अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से जल्दी से किसी शो या कॉन्सर्ट में हिस्सा नहीं लेते। लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ, जब सलमान खान एक पार्टी में शामिल हुए और यहां एक लड़की ने सरेआम सलमान को थप्पड़ मार दिया था।

सरेआम 'भाईजान' को जड़ा थप्पड़
बात साल 2009 की है, जब सलमान खान अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ पांच सितारा होटल में पार्टी कर रहे थे। कहने को तो सलमान की ये पार्टी प्राइवेट थी, लेकिन किसी बिल्डर की बेटी भी इस पार्टी में घुस गई थी। बताया जाता है कि ये लड़की नशे में धुत थी और जब सलमान खान ने इसे समझाने की कोशिश की तो उसने सलमान खान के ही थप्पड़ जड़ दिया।

सुर्खियों में रहते हैं एक्टर
सलमान खान हमेशा रही सुर्खियों में बने रहते हैं। फिर बात चाहे उनकी किसी फिल्म की हो, या उनकी जिंदगी से जुड़ी किसी घटना की। हिट एंड रन केस में भी सलमान सुर्खियों में बने रहे थे। लेकिन अकसर सलमान के गुस्से के बारे में ही किस्से सुनने को मिलते हैं। ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं कि भाईजान ने ही गुस्से में किसी को फटकार लगाई हो या फिर मारा हो।

शॉक हो गए थे फैंस
ऐसे में किसी लड़की द्वारा सलमान खान को थप्पड़ मारने की खबर सुनकर सब सन्न रह गए थे। सलमान खान को लेकर ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैली थी। एक्टर के फैंस भी उस वक्त काफी शॉक हो गए थे कि कैसे कोई प्राइवेट पार्टी में घुसकर भाईजान को ऐसे थप्पड़ मार सकता है।

सुर्खियों में रहा था ये मामला
खैर.. भाईजान को लेकर हुआ ये मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि, इसका जिक्र आज भी फैंस के बीच हो जाया करता है। एक्टर की बात करें, तो भाईजान के लिए लोगों की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। सलमान खान फैंस के बीच कितने पॉपुलर हैं इस बात को प्रूव करने की जरूरत ही नहीं है।

बर्थडे पर दे सकते हैं सरप्राइज
वर्कफ्रंट की बात करें, तो फिलहाल सलमान खान कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस का ये 16वां सीजन है, जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा 27 दिसंबर को सलमान खान के बर्थडे को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सूत्रों के मुताबिक, अपने बर्थडे पर सलमान खान फैंस को तगड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications