Shehzad Poonawalla ने Kangana Ranaut पर ये क्या कह दिया? कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत के उड़ गए तोते!

Shehzad Poonawalla: बीजेपी के तेज-तर्रार प्रवक्ताओं में गिने जाने वाले शहजाद पूनावाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पार्टी से अलग होने की खबरों के बीच उनके पुराने बयान भी चर्चा में आ गए हैं। शहजाद पूनावाला ने कई मौकों पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत का खुलकर बचाव किया था। चाहे मार्च 2024 में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की विवादित सोशल मीडिया पोस्ट का मामला हो या फिर सितंबर 2024 में हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी की टिप्पणी। दोनों ही विवादों में शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।

सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
मार्च 2024 में, जब बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था, तब कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर हुई थी। पोस्ट में एक्ट्रेस के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद ये मामला राजनीतिक विवाद बन गया था।

Shehzad Poonawalla

शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था

इस पोस्ट पर बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ये सिर्फ कंगना रनौत का नहीं बल्कि देश की हर महिला का अपमान है। शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान की बात तो करती है लेकिन जब किसी महिला के राजनीतिक विचार उनसे अलग होते हैं, तो उसके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।

सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ कार्रवाई करने की हुई थी मांग

शहजाद पूनावाला ने कहा था कि कांग्रेस का शक्ति, नारी सम्मान और लड़की हूं, लड़ सकती हूं जैसे अभियान केवल दिखावा हैं। उनके मुताबिक कांग्रेस नेताओं की मानसिकता महिलाओं का सम्मान करने वाली नहीं है क्योंकि पार्टी की वरिष्ठ नेता के आधिकारिक अकाउंट से इस तरह की टिप्पणी सामने आई। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ कार्रवाई करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी।

सुप्रिया श्रीनेत ने दी थी ऐसी सफाई

-वह कंगना रनौत को लेकर हुए इस विवाद के बढ़ने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने सफाई देते हुए कहा था कि वह पोस्ट उन्होंने खुद नहीं लिखा था। उनका कहना था कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और उनमें से किसी ने ये पोस्ट कर दिया था। उन्होंने पोस्ट हटाकर कहा था कि वह किसी महिला के लिए अपमानजनक भाषा का समर्थन नहीं करतीं और भविष्य में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहेंगी।

-हालांकि बीजेपी ने इस सफाई को स्वीकार नहीं किया और लगातार कांग्रेस पर महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाती रही। आपको बता दें कि ये विवाद साल 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सबसे चर्चित राजनीतिक घटनाओं में से एक बन गया था।

जगत सिंह नेगी ने कंगना रनौत पर की थी अभद्र टिप्पणी

-वहीं सितंबर 2024 में हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत पर विधानसभा में टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह बारिश और बाढ़ के दौरान मंडी नहीं गईं क्योंकि उनका मेकअप धुल जाता और बिना मेकअप लोग पहचान नहीं पाते कि वह कंगना हैं या उनकी मां। इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

-इस टिप्पणी पर भी शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का महिलाओं के सम्मान का दावा पूरी तरह खोखला है। शहजाद पूनावाला ने कहा था कि जिस पार्टी के मंत्री विधानसभा के भीतर एक महिला सांसद और कलाकार के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक और लैंगिक टिप्पणी करें, वह महिलाओं के सम्मान की बात नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के नेता लगातार महिलाओं का अपमान करते हैं और फिर महिला सम्मान की राजनीति करते हैं।

'कंगना रनौत का नहीं, पूरे महिला समाज का अपमान है'

-शहजाद पूनावाला ने ये भी कहा था कि जगत सिंह नेगी का बयान केवल कंगना रनौत का नहीं बल्कि पूरे महिला समाज का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। भाजपा ने इस टिप्पणी को सेक्सिस्ट और महिला विरोधी बताते हुए कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था

-विवाद बढ़ने के बाद जगत सिंह नेगी ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका उद्देश्य कंगना रनौत का अपमान करना नहीं था बल्कि बाढ़ के दौरान उनके संसदीय क्षेत्र में देर से पहुंचने पर राजनीतिक तंज कसना था। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया और उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+