आराध्या बच्चन को लेकर ये क्या बोल गईं निम्रत कौर!, अभिषेक बच्चन पर लगाया ऐसा आरोप

Nimrat Kaur and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच दूरियां
वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच दूरियां आ गई हैं। अभिषेक बच्चन के साथ भी ऐश्वर्या राय के रिश्ते खराब हो चुके हैं। इन सबके बीच अभिषेक बच्चन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। अभिषेक का नाम एक्ट्रेस निम्रत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है।

Nimrat Kaur and Abhishek Bachchan

निम्रत कौर ने आराध्या को लेकर कही ऐसी बात
इसी बीच अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर अपनी फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन के लिए पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में मेहमान बनकर पहुंचे थे। यहां पर निम्रत ने आराध्या को लेकर एक ऐसी बात की थी जिसे सुन अभिषेक बच्चन भी हैरान हो गए थे।

'आप तो आराध्या का ध्यान भटका देंगे'
शो के होस्ट कपिल शर्मा ने अभिषेक बच्चन से पूछा था कि क्या वह आराध्या के होमवर्क में उनकी मदद करते हैं। इस पर अभिषेक से पहले निम्रत ही जवाब देते हुए कहती हैं- आप तो आराध्या का ध्यान भटका देंगे। हालांकि अभिषेक हंसते हुए कहता हैं- मैंने एक-दो बार आराध्या को होमवर्क करवाने की कोशिश की थी लेकिन मुझसे सही से हो नहीं पाया।

'ऐश्वर्या एक बहुत अच्छी मां हैं'
इसके बाद अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए कहा था- ऐश्वर्या एक बहुत अच्छी मां हैं। आराध्या उनके साथ ही होमवर्क करती हैं। ऐश्वर्या भी अपनी लाडली बेटी की हर चीज का पूरा ध्यान रखती हैं। उनके इस समर्पण के लिए मैं उनको धन्यवाद देना चाहता हूं।

2007 में हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी
आपको बता दें कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में दोनों एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के पैरेंट्स बने थे। फिलहाल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच दूरी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+