मुस्लिम Ex-BF ने 34 साल की पंजाबी एक्ट्रेस पर क्या कहा? गर्लफ्रेंड की खोली पोल! धर्म और कैरेक्टर पर बड़ा बयान

Asim Riaz and Himanshi Khurana: बिग बॉस के घर में फेमस मॉडल आसिम रियाज और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो के दौरान शुरू हुआ उनका रिश्ता काफी समय तक चर्चा में रहा था लेकिन बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं। अब एक बार फिर ये एक्स कपल अपने रिश्ते को लेकर खबरों में है।

हिमांशी खुराना पर भड़के आसिम रियाज
दरअसल हाल ही में हिमांशी खुराना ने बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने और आसिम रियाज के रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर की थीं। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि रिश्ते के दौरान उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया था। अब आसिम रियाज ने बिना हिमांशी का नाम लिए बिना इन दावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Asim Riaz

आसिम ने कहा- मैंने कभी धर्म बदलने के लिए नहीं कहा

आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने धर्म परिवर्तन के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। आसिम ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में उनके पुराने लुक का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह उनसे मिली थीं, तब से पहले वह किस तरह दिखती थीं, ये बात सभी जानते हैं।

'धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल न करें'

आसिम रियाज ने धर्म को लेकर बयानबाजी करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धर्म बेहद संवेदनशील विषय है और इसे किसी के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। अपनी पोस्ट में आसिम ने लिखा कि किसी निजी मामले को उनके प्रति नफरत फैलाने की वजह नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की बातें कथित तौर पर सिर्फ अटेंशन हासिल करने के लिए की जा रही हैं।

पैसा किसी के कैरेक्टर का पैमाना नहीं

आसिम रियाज ने अपने करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी। आसिम ने अपने पोस्ट में पैसों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर किसी को ये पता लगाना है कि किसके पास कितना पैसा है तो बैंक स्टेटमेंट देखकर इसका पता लगाया जा सकता है। उनके मुताबिक पैसा कभी भी किसी व्यक्ति के कैरेक्टर को तय करने का पैमाना नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि किसी इंसान के चरित्र का असली पता तब चलता है, जब वह व्यूज, महत्व या लोगों का ध्यान हासिल करने के लिए किस हद तक जा सकता है।

पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

आसिम रियाज ने इस पूरे मामले में पारस छाबड़ा को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि किसी के पुराने रिश्ते और निजी जिंदगी को सिर्फ गॉशिप के लिए बार-बार सामने लाना उस व्यक्ति के बारे में कम और ऐसा करने वाले के बारे में ज्यादा बताता है। आसिम ने अपनी पोस्ट में पारस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो व्यक्ति गॉसिप को अपना प्रोफेशन बना चुका है, उसे दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने के बजाय जिम में ज्यादा समय बिताना चाहिए। उन्होंने माइक्रोफोन के पीछे बैठकर दूसरों की जिंदगी पर बात करने वाले व्यक्ति पर भी तंज कसा।

हिमांशी ने पॉडकास्ट में क्या दावा किया था?

-पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के साथ अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने दावा किया था कि आसिम अक्सर अपने धर्म से जुड़ी बातें करते थे। एक समय ऐसा आया जब हिमांशी को महसूस होने लगा कि वह अपने धर्म और भगवान के प्रति सही नहीं कर रही हैं।

-हिमांशी ने ये भी दावा किया था कि उनसे कहा गया था कि वह अपनी धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी कुछ चीजें नहीं कर सकतीं। इन परिस्थितियों के बीच उन्होंने इस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला किया।

-फिलहाल दोनों के बीच रिश्ते को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। हिमांशी के दावों के बाद आसिम की इस प्रतिक्रिया ने पुराने रिश्ते से जुड़े विवाद को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। दोनों की तरफ से सामने आए बयानों के बाद अब फैंस भी इस मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+