लोन मामले में केरल कांग्रेस को प्रीति जिंटा पर हमला करना पड़ा भारी, ट्रोल कर एक्ट्रेस ने ली मौज!
What is Preity Zinta bank loan issue: प्रीति जिंटा फिल्मों में काफी समय से एक्टिव नहीं है। अब वो अपना कमबैक लाहौर 1947 से करने जा रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी कम एक्टिव रहती हैं। लेकिन इन दिनों वो अपने सोशल मीडिया से ही सबको जवाब दे रही हैं। हाल ही में उनके लोन माफी को लेकर खबर आई। जिसमें केरल कांग्रेस ने प्रीति और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर निशाना साधा है।
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से प्रीति ने 18 करोड़ रुपए का लोन लिया था। अब ये बैंक खुद संकट से जूझ रहा है। बावजूद इसके बैंक ने प्रीति का पूरा लोन माफ कर दिया है। इस खबर के बाद कांग्रेस की केरल इकाई ने प्रीति की खबर को शेयर कर बीजेपी और एक्ट्रेस पर निशाना साधा।

कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, प्रीति जिंटा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बीजेपी को दे दिया। जिसके बाद उनका 18 करोड़ का लोन माफ हो गया, लेकिन बैंक पिछले हफ्ते बंद हो गया। इसके जवाब में प्रीति ने लिखा, नहीं, मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद चलाती हूं। फर्जी खबरों को बढ़ावा देने के लिए आप पर शर्म आती है। किसी ने मेरा कुछ भी या कोई लोन माफ नहीं किया। मैं हैरान हूं कि एक राजनीतिक दल या उनका प्रतिनिधि मेरे नाम और इमेज का उपयोग करके फर्जी खबरों को बढ़ावा दे रहा है। और घृणित गपशप और क्लिक प्रलोभन में शामिल हो रहा है। रिकॉर्ड के लिए, एक ऋण लिया गया था और पूरी तरह से वापस कर दिया गया - 10 साल पहले। आशा है कि यह स्पष्ट हो जाएगा और मदद मिलेगी ताकि भविष्य में कोई गलतफहमी न हो।
बता दें, इस बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मिसमैनेजमेंट पाया था। जिसकी वजह से उन्होंने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर लेनदेन के लिए रोक लगा दी है। वहीं, रिपोर्ट्स की माने तो, बिना मैनेजर की जानकारी के 25 करोड़ रुपए के कॉर्पोरेट लोन की मंजूरी दी गई थी। जिसमें से कई लोन फंड डाइवर्जन के कारण नॉन परफॉर्मिंग असेस्ट में बदल दिए गए। इसी बैंक में प्रीति जिंटा का 18 करोड़ रुपए का लोन भी शामिल है। दावा ये भी किया गया कि बैंक ने जो लोन दिया उसे बिना प्रॉपर रिकवरी प्रोसीजर के तहत लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications