मलाइका अरोड़ा की उम्र कितनी है? Age को लेकर मचा बवाल, बहन अमृता अरोड़ा का शॉकिंग खुलासा, ये है सच
Malaika Arora Age: बॉलीवुड की ग्लैमरस दीवा मलाइका अरोड़ा गत 23 अक्टूबर 2025 को अपना जन्मदिन मनाने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बार चर्चा उनकी फिल्मों या स्टाइल को लेकर नहीं बल्कि उनकी उम्र को लेकर हो रही है।
क्या है मलाइका अरोड़ा की सही उम्र?
सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से लोग मलाइका अरोड़ा की रियल एज को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि खुद उनकी बहन अमृता अरोड़ा को सामने आकर सच्चाई बतानी पड़ी।

मलाइका अरोड़ा की उम्र को लेकर मचा कन्फ्यूजन
-मलाइका अरोड़ा ने गोवा में अपना शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन किया। जब उनके बर्थडे के वीडियोज और फोटोज सामने आए तो फैंस ने देखा कि उनके केक पर 50 लिखा हुआ था। इसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई कि आखिर मलाइका की असली उम्र क्या है?
-लोगों ने साल 2019 के उनके कुछ पुराने पोस्ट्स शेयर किए जिनमें दावा किया गया था कि उस साल उन्होंने अपना 46वां जन्मदिन मनाया था। इस हिसाब से देखा जाए तो 2025 में उनकी उम्र 52 साल होनी चाहिए थी। ऐसे में फैंस के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है।
मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने बताया पूरा सच
इन सभी अटकलों पर अब मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने विराम लगा दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा के बर्थडे केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- 50 साल की उम्र के इतने शानदार सालों के लिए...आखिरकार तुम 50 की हो गई, मेरी प्यारी बहन।
गोवा में हुआ शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन
-अमृता अरोड़ा के इस पोस्ट के बाद ये साफ हो गया कि मलाइका अरोड़ा ने इस साल अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा का बर्थडे गोवा में उनके दोस्तों और परिवार के बीच बेहद खास अंदाज में मनाया गया।
-अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पार्टी की झलकियां शेयर की हैं जिसमें मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों के साथ अपने फेमस आइटम नंबर 'छैंया छैंया' पर झूमती नजर आ रही हैं।
-वहीं खुद मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे की तस्वीरें और एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा था- इतने साल 53 की रहने के बाद आखिरकार 50 की हो गई। इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्ट किया है और उनके फिटनेस और यंग लुक की तारीफ की है।
फिल्म 'थामा' में किया धमाकेदार डांस
-आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से एक्टिंग से थोड़ी दूर जरूर हैं लेकिन रिएलिटी शोज में बतौर जज वह लगातार एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' में आइटम डांस करते हुए देखा गया है। इस गाने पर उनके डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया।
-वहीं 50 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा ने ये साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। स्टाइल, फिटनेस और कॉन्फिडेंस के मामले में आज भी उनका कोई मुकाबला नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications