Salman Khan की बिगड़ी तबीयत? हालत देख फैंस हुए परेशान, 60 साल के सुपरस्टार को क्या हुआ? फोटोज से मची हलचल

Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में कुछ इस तरह नजर आए कि लोगों को उनकी हेल्थ को लेकर चिंता होने लगी। सलमान खान की दुबली पतली बॉडी और चेहरे की उड़ी रंगत को देखने के बाद से उनके फैंस परेशान नजर आए। हालांकि बाद एक्टर ने अपनी हेल्थ को लेकर परेशान लोगों को जवाब दिया है।

क्या हुआ 60 साल के सलमान खान को?
आपको बता दें कि सलमान खान हाल ही में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के मुंबई ऑफिस में एक इवेंट में शामिल हुए थे। जैसे ही इस इवेंट के क्लिप इंटरनेट पर वायरल होने लगे, 60 साल के सुपरस्टार की हालत को देखने को बाद से लोग उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हो गए। फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल किए कि क्या वह ठीक हैं।

Salman Khan

सलमान खान ने शेयर की ब्लैक-एंड-वाइट फोटो की सीरीज

आपको बता दें कि सलमान खान ने सोमवार तड़के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ब्लैक-एंड-वाइट फोटो की एक सीरीज शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था- आप लोगों की तबीयत कैसी है? कहा जा रहा है कि ये फोटोज उनके फार्महाउस पर ली गई हैं। कुछ फोटोज में सलमान खान काउबॉय हैट में हैं जबकि कुछ में उन्होंने बेरेट पहनी हुई है।

तस्वीरों में सलमान खान की हालत दिखी खराब

सभी तस्वीरों में सलमान खान का एक्सप्रेशन सीरियस था। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें अपना प्यार भेजा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि सलमान खान पब्लिक में दिखने के दौरान काफी थके हुए लग रहे थे और उन्होंने सवाल करना शुरू कर दिया कि क्या वह ठीक हैं। लोगों को एक्टर की हेल्थ को चिंता होने लगी।

'उम्र के साथ इंसान का लुक नैचुरली बदल जाता है'

कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि सलमान खान अब 60 साल के हो गए हैं और ज्यादा उम्र के साथ इंसान का लुक नैचुरली बदल जाता है। वहीं कई लोगों ने एक्टर की मेडिकल कंडीशन का भी जिक्र किया और कहा कि देखने वालों को बेमतलब की बातें करने से बचना चाहिए। एक और यूजर ने उनके थके हुए लुक को उनके सोने के रूटीन से जोड़ा। सलमान खान पहले भी बिग बॉस में सुबह 4 या 5 बजे तक सोने के बारे में बात कर चुके हैं।

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

-आपको बता दें कि सलमान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में बहादुरी, त्याग और हिम्मत की एक दिल को छू लेने वाली कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।

-इस फिल्म को पहले अप्रैल 2026 में रिलीज करना था। उस शेड्यूल को आगे बढ़ाने के बाद अब इसे अगस्त 2026 में रिलीज करने की बात कही जा रही है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक रिवाइज्ड रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। हाल ही में फिल्म मातृभूमि अपने सर्टिफिकेशन को लेकर अटकलों का केंद्र भी बनी हुई थी। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के साथ दिक्कतें आई थीं। हालांकि सलमान खान फिल्म्स ने तुरंत उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+