ऐश्वर्या राय के 'लवर' के साथ ये क्या हो गया? चाची ने कर दिया ऐसा हाल, पुलिस तक पहुंचा केस
Chandrachur Singh: बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह इस समय खबरों में छाए हुए हैं। चंद्रचूड़ सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों के बजाय अपने पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं।
पारिवारिक विवाद में फंसे चंद्रचूड़ सिंह
अलीगढ़ स्थित चंद्रचूड़ सिंह की पुश्तैनी हवेली को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इस ऐतिहासिक संपत्ति को बेचने की साजिश रची जा रही है और ये आरोप खुद चंद्रचूड़ सिंह ने लगाए हैं।

चंद्रचूड़ सिंह ने चाची के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
ऐश्वर्या राय और प्रीति जिंटा जैसी फेमस एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने अपनी चाची सहित कई लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर चंद्रचूड़ सिंह की चाची ने भी पलटवार करते हुए एक्टर और उनके बड़े भाई पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
1855 में बनी पुश्तैनी हवेली पर विवाद
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के पिता बलदेव सिंह विधायक रह चुके थे जबकि उनकी मां कृष्णा कुमारी देवी,ओडिशा के महाराजा परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
-जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र के जलालपुर में स्थित चंद्रचूड़ सिंह की ये भव्य हवेली द हवेली एस्टेट 1855 (कल्याण भवन) के नाम से जानी जाती है। यही संपत्ति विवादों के घेरे में आ गई है।
'हवेली बेचने की साजिश हो रही है'
खबर है कि चंद्रचूड़ सिंह अपनी मां और भाइयों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे और हवेली को बेचने की कथित साजिश को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि उनके पिता को भी जीवनभर अन्याय का सामना करना पड़ा था और उन्हें इस घर में रहने का अधिकार नहीं दिया गया था।
चंद्रचूड़ सिंह का परिवार और विरासत का विवाद
-आपको बता दें कि इस मामले को लेकर चंद्रचूड़ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है- अब हम इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बलदेव सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे भाई पुण्य प्रताप के बच्चे विदेश और मुंबई में रहते हैं।
-एक्टर के सबसे छोटे भाई गंगा सिंह का हाल ही में निधन हुआ है और उनके बच्चे भी विदेश में हैं। चंद्रचूड़ सिंह, बलदेव सिंह के बेटे हैं और उनके भाई अभिमन्यु सिंह एक फिल्ममेकर हैं।
चंद्रचूड़ सिंह की चाची ने किया ऐसा पलटवार
-चंद्रचूड़ सिंह का कहना है कि बचपन में पूरा परिवार इसी हवेली में साथ रहता था लेकिन चाचा के गुजरने के बाद से संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
-वहीं विवाद बढ़ता देख चंद्रचूड़ सिंह की चाची भी एसएसपी कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने एक्टर और उनके भाइयों पर मारपीट की कोशिश और संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। एक्टर की चाची ने भी हवेली पर अपना अधिकार जताते हुए न्याय की मांग की है।
चंद्रचूड़ सिंह की कुल संपत्ति
चंद्रचूड़ सिंह की कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है लेकिन विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 170 रुपए के आसपास है।
2026 में ओटीटी पर कमबैक करेंगे चंद्रचूड़ सिंह
-विवादों के बीच चंद्रचूड़ सिंह अपने काम पर भी फोकस कर रहे हैं। वह जल्द ही ओटीटी पर जोरदार वापसी करने वाले हैं। चंद्रचूड़ सिंह जल्द ही पॉपुलर वेब सीरीज 'ताज' में एक शक्तिशाली विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे।
-ये सीरीज साल 2026 में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग अजमेर और किशनगढ़ की खूबसूरत लोकेशंस पर चल रही है। इस वेब सीरीज का निर्देशन और निर्माण उनके भाई अभिमन्यु सिंह ही कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications