जेबी ने की चार्लीज थेरॉन से कंगना रनौत की तुलना, 'धाकड़' गर्ल ने दिया ये जवाब

कंगना रनौत की अगली फिल्म धाकड़ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। धाकड़ के टीजर से यूट्यूब समीक्षक काफी प्रभावित हुए और उन्होंने चार्लीज थेरॉन से तुलना कर उसे बेहतर बताया।

मुंबई, 5 मई: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत हर बार अपने फैंस के लिए एक नया सरप्राइस लाती हैं। इस बार भी कंगना अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ में एक अलग किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि, कंगना की अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' का टीजर रिलीज हो गया है। उनके इस टीजर को देख यूट्यूब समीक्षक जेबी को भी काफी प्रभावित किया और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Kangana Ranaut

जेबी ने कंगना की चार्लीज थेरान से की तुलना
धाकड़ के टीज़र में कंगना को एक क्रूर हत्यारे के रूप में दिखाया गया है, जो दुश्मनों पर फायरिंग करती हुई नजर आ रही हैं। जेबी इस फिल्म में कंगना की बॉडी लेंगवेज से प्रभावित हुए और उन्होंने फिल्म एटामिक ब्लॉण्ड की एक्ट्रेस चार्लीज थेरान से तुलना कर धाकड़ को बेहतर बताया।

धाकड़ टीजर पर जेबी की प्रतिक्रिया
जेबी ने कंगना के टीजर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ऐसा लगता है कि कंगना वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही हैं। मैं सिर्फ ऊर्जा के संदर्भ में इसकी सराहना कर रहा हूं। मैं एटॉमिक ब्लोंड से ज्यादा इसकी सराहना कर रहा हूं'।

धाकड़ टीजर पर क्या बोले जेबी?
जेबी की इस प्रतिक्रिया को खुद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा कि, "वाह धन्यवाद जबी...लेकिन चार्लीज थेरॉन से बेहतर बताना, वाह प्रमुख @razylivingtheblues. इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि, थलाइवी में 20 किलो वजन मेरे लिए एकमात्र चुनौती नहीं थी। मेरे शरीर को कई तरह से क्षतिग्रस्त किया गया था। दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ एक्शन स्टार से बेहतर बताना मेरे लिए एक बड़ी तारीफ है।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म धाकड़
बता दें कि फिल्म धाकड़ का टीजर को कंगना रनौत के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कंगना की यह फिल्म 20 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना एक स्पाई एजेंट के किरदार में नजर आएंगी। खास बात यह है कि, कंगना की यह फिल्म 4 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी। जिसकी जानकारी खुद कंगना ने दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+