'मुझे पहले से पता था ऐसा होगा', पाकिस्तान को लेकर ये क्या बोल गए अदनान सामी? जानें क्या हुआ सिंगर के साथ

Adnan Sami: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में गत 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई बड़े फैसले ले लिए हैं। वहीं आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

अदनान सामी ने शेयर किया खास किस्सा
सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के गुस्से वाले रिएक्शन्स देखे जा रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड के फेमस सिंगर अदनान सामी ने उनके साथ हुआ एक खास किस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Adnan Sami

पाकिस्तानी आर्मी से नफरत करते हैं वहां के लोग

अदनान सामी ने बताया है कि कुछ पाकिस्तानी लड़कों ने उनसे कहा था कि वो अपनी आर्मी से नफरत करते हैं। वो देश को बर्बाद कर रहे हैं। आपको बता दें कि सिंगर अदनान सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक ही थे। वह साल 2001 में भारत आए थे और यहां पर सफल करियर बनाने के बाद उन्होंने पाकिस्तानी पासपोर्ट छोड़ दिया था।

2016 में अदनान सामी को मिली थी भारतीय नागरिकता

इसके बाद साल 2016 में अदनान सामी ने भारतीय नागरिकता ले ली थी। अदनान सामी इंग्लैड में पैदा हुए हैं और उनके पास पाकिस्तान की नागरिकता थी। उनके पिता अरशद सामी खान पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट थे। साल 2009 में अदनान सामी के पिता का निधन हो गया था।

पाकिस्तानी लड़कों ने सिंगर से कही थी ऐसी बात

-अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया है कि जब वह अजरबाइजान ट्रिप पर गए थे, तब वहां उनकी मुलाकात कुछ पाकिस्तानी लड़कों से हुई थी। पाकिस्तानी लड़कों का ये ग्रुप घूमने गया हुआ था। उन लड़कों ने सिंगर को पाकिस्तान से सही समय पर निकल जाने के लिए 'किस्मतवाला' कहा था।

-अदनान सामी ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि उन्हें पहले से ही पता था कि पाकिस्तान की बहुत ही जल्द बुरी हालत होने वाली है। अदनान सामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- बाकू, अजरबाइजान की खूबसूरत सड़कों पर घूमते हुए कुछ बहुत प्यारे पाकिस्तानी लड़कों से मुलाकात हुई थी।

-अदनान सामी ने आगे लिखा है- उन्होंने कहा 'सर, आप बहुत भाग्यशाली हैं। आपने सही समय पर पाकिस्तान छोड़ दिया। हम भी अपनी नागरिकता बदलना चाहते हैं। हम अपनी सेना से नफरत करते हैं। उन्होंने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है। अदनान सामी ने लिखा है- उनकी बात सुनकर मैंने जवाब दिया था कि मुझे ये बहुत पहले से पता था। मैं भारत में बहुत खुश हूं।

अदनान सामी ने की थी पाकिस्तान के मंत्री की आलोचना

आपको बता दें कि सिंगर अदनान सामी ने पहलगाम हमले पर चल रही खबरों के बीच पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी की आलोचना की थी, क्योंकि उन्होंने सिंगर की राष्ट्रीयता पर सवाल उठाया था।

पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला

गत 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस आतंकी हमले के बाद से लोग सहम गए हैं। वहीं आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। साथ ही भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन भी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+