Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्म मणिकर्णिका में रोल मांगने गई थी, मुझसे कहा गया 'तुम बहुत हॉट लग रही हो', यह बहुत बेहुदा था- निया शर्मा

निया शर्मा, यह नाम आज हर नौजवान की जुवान पर रहता है। इस टीवी अभिनेत्री ने अपनी हॉटनेस के दम पर युवाओं के दिलों में एक खास जगह बना ली है। निया शर्मा की फोटो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं

मुंबई, 23 सितंबर। निया शर्मा, यह नाम आज हर नौजवान की जुवान पर रहता है। इस टीवी अभिनेत्री ने अपनी हॉटनेस के दम पर युवाओं के दिलों में एक खास जगह बना ली है। निया शर्मा की फोटो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। आम तौर पर यदि आप किसी हीरोइन को हॉट कहकर संबोधित करेंगे तो वह इसे कॉम्पलिमेंट के तौर पर लेती है, यानि उसे इसका बुरा नहीं लगता, लेकिन निया को एक बॉलिवुड फिल्म के ऑफिस में उन्हें 'हॉट' कहकर संबोधित करना नागवार गुजरा। निया ने खुद इस बात का खुलासा किया है। निया ने कहा कि वह केवल एक बार किसी बॉलीवुड ऑफिस में गई हैं और पहली बार में ही उनका अनुभव काफी निराशाजनक रहा। निया ने कहा कि वह फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में काम मांगने के लिए फिल्म मेकर्स के दफ्तर गई थीं, लेकिन वह सिर्फ समय की बर्बादी थी।

 Nia Sharma

निया ने कहा कि वह फिल्म निर्देशक या निर्माता के ऑफिस में नहीं जाना चाहती हैं क्योंकि टेलीविजन जगत से आने के नाते उन्हें कम करके आंका जाता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड के किसी बड़े डॉयरेक्टर या प्रोड्यूसर से मिली हैं जिसने उन्हें ऐसा कहा हो?

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में निया ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'नहीं लेकिन मणिकर्णिका के लिए एक मीटिंग थी, छोटे से रोल के लिए। लेकिन उनके (फिल्म निर्माताओं) साथ यह मीटिंग बेवकूफी भरी थी। मैं दोबारा नहीं गई। कुछ फायदा नहीं था उस बातचीत का। यह समय की बर्बादी थी। उन्होंने मुझसे कहा तुम बहुत हॉट दिखती हो। मैंने कहा वाकई?'

यह भी पढ़ें: भारत में अब तक ठीक हो चुके हैं 95,527 कोरोन मरीज, रिकवरी दर अब 48.07 फीसदी

बता दें कि मणिकर्णिका में कंगना रनौत ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई है। उन्होंने डायरेक्टर क्रिश के फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। बता दें कि निया शर्मा ने 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह जमाई राजा सीरियल में रवि दूबे के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा निया शर्मा ने साल 2017 में विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया था, जिसमें राहुल सुधीर और नमित खन्ना भी नजर आए थे। इसके अलावा निया जमाई राजा सीजन-2 में भी नजर आई थीं। वह हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में बतौर गेस्ट नजर आई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+